Punjab Bandh Today: Mansa Parvinder Jhota Murder Protest

Punjab Bandh Today: Mansa Parvinder Jhota Murder Protest

परविंदर झोटा के पिता जानकारी देते और आरोपी की दुकान में लगाई गई आग और चलाया गया बुलडोजर।

मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज (15 अक्टूबर) पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। इसके लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है। इस दौरान स्कूल-कॉलेज, बाजार, हाईवेज बंद रहेंगे।

.

बंद से सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। परविंदर झोटा के पिता भीम सैन ने अपील की कि कल लोग गाड़ियां लेकर सड़कों पर न निकलें। इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), अकाली दल, कांग्रेस, अकाली दल-वारिस पंजाब दे, भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने समर्थन दिया है।

परविंदर झोटा का 13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का विरोध करने पर फेसबुक लाइव के दौरान मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। अश्विनी को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार कर चुकी है। उसका घर ओर मेडिकल स्टोर भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया। झोटा के पिता भीमसैन ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है।

Punjab Bandh Today: Mansa Parvinder Jhota Murder Protest

झोटा हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • झोटा की गोली मारकर हत्या: 13 अक्टूबर को मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा एक मेडिकल स्टोर संचालक से कथित तौर पर नशीली दवाओं की बिक्री के बारे में सवाल कर रहे थे। बहस के दौरान गोली चली। झोटा की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए। घटना फेसबुक लाइव के दौरान रिकॉर्ड हुई।
  • धरना और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग: परिवार और समर्थकों ने मानसा के अस्पताल तथा चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस और परिवार के बीच शुरुआती बातचीत से सहमति नहीं बन पाई।
  • मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार गिरफ्तार: पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को भागने में कथित तौर पर मदद करने वाले एक व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था।
  • आरोपी का घर और दुकान पर बुलडोजर चला: प्रशासन ने बुलडोजर से आरोपी का घर और मेडिकल दुकान गिरा दी। हालांकि इसके पीछे की वजह के बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन इसे अवैध निर्माण बताया गया।
  • लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगाई: दुकान पर बुलडोजर चलते ही वहां भीड़ जमा हो गई। उन्होंने स्टोर के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें…

एक्टिविस्ट हत्याकांड- कल पंजाब बंद का ऐलान:आरोपी का घर-मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ा; गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगाई; गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे

झोटा हत्याकांड- आरोपी पर कार्रवाई के PHOTOS:2 मंजिला घर गिराया, भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका, बाजार बंद कराया

वह मामला, जो झोटा के कत्ल के बाद चर्चा में:केमिस्ट का मुंह काला किया, जूतों की माला पहनाकर घुमाया; VIDEO वायरल होने पर क्रॉस केस हुआ

Source link
#Punjab #Bandh #Today #Mansa #Parvinder #Jhota #Murder #Protest

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *