विदिशा में पिंड भरकर एसपी ऑफिस पहुंचा युवक:  बोला- मेरी जमीन पर मुझे खेती नहीं करने दे रहे दबंग, एएसपी बोले- किसके नाम है जांच कराएंगे – Vidisha News

विदिशा कुरवाई तहसील में जमीन विवाद को लेकर कार्रवाई न होने से नाराज एक युवक गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध जताने एसपी कार्यालय पहुंचा। युवक पिंड भरकर अधिकारियों से न्याय की मांग करता नजर आया। जानकारी के अनुसार, कुरवाई तहसील निवासी गजेंद्र दांगी का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि जिस जमीन पर वह खेती कर रहे थे, वहां कुछ लोग पहुंचे और ट्रैक्टर रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घर में तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप गजेंद्र दांगी का कहना है कि 15 जून को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और तोड़फोड़ व आगजनी की घटना की। साथ ही उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया। उनका दावा है कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं और निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। पिंड भरकर जताया विरोध कार्रवाई न होने से नाराज होकर युवक पिंड भरकर एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की मांग की। उसका कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच कुरवाई एसडीओपी को सौंपी गई है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#वदश #म #पड #भरकर #एसप #ऑफस #पहच #यवक #बल #मर #जमन #पर #मझ #खत #नह #करन #द #रह #दबग #एएसप #बल #कसक #नम #ह #जच #करएग #Vidisha #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *