दिल्ली-मुंबई देश के सबसे व्यस्त विमान रूट में से एक है। इस रूट पर इंडिगो और एअर इंडिया के बीच कड़ी टक्कर है। अब अकासा एयर भी तेजी से अपनी जगह बना रही है। एयरलाइन ने अप्रैल से सितंबर के बीच इस रूट पर उड़ानें दोगुनी कर दीं। स्पाइसजेट काफी पीछे रह गई है। सिरियम के आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया कि, अप्रैल से सितंबर के बीच एअर इंडिया समूह ने मुंबई-दिल्ली रूट पर 4,768 उड़ानें संचालित कीं। इंडिगो ने 4,056 उड़ानें चलाईं। हालांकि, सीटों के मामले में इंडिगो आगे रही। उसकी 8,92,190 सीटें थीं। रूट पर उसकी हिस्सेदारी 42.8 फीसदी रही। एअर इंडिया समूह के पास 8,73,970 सीटें थीं और उसकी हिस्सेदारी 41.9 फीसदी रही।
Source link
#वमनन #सवमबईदलल #रट #पर #बढ #एयरलइस #क #बच #मकबल #जनए #कन #आग #और #कन #पछ #Aviation #Competition #Among #Airlines #Heats #Mumbaidelhi #Route #Ahead #Lagging



