₹9999 का फोन पहली सेल में ‘Sold Out’, इस दिन फिर मिलेगा मौका, कंपनी ने बताई डेट, Gadgets Hindi News

Boltt Ace 5G और Boltt Evo, पहली सेल में ही Sold Out हो गए थे। अगर आप भी सस्ता 5G फोन तलाश रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। कंपनी ने फोन की अगली सेल डेट की घोषणा कर दी है। यह 15 सितंबर से एक बार फिर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Boltt ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने पहले स्मार्टफोन Boltt Ace 5G और Boltt Evo को लॉन्च किया है। पहली सेल में ही फोन को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। खुद कंपनी ने ग्राहकों को आधार व्यक्त करते हुए बताया कि पहले ही दिन फोन के सारे यूनिट Sold out हो गए। पहली सेल में फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे थे। अगर आप इन्हें खरीदने से चूक गए हैं, तो टेंशन मत लीजिए। कंपनी ने इन फोन्स की अगली सेल डेट अनाउंस कर दी है। ग्राहक इन्हें 15 सितंबर, दोपहर 12PM बजे से एक बार फिर कम कीमत में खरीद पाएंगे। दोनों फोन यूनिसॉक चिपसेट से लैस है। दोनों में 6.79 इंच डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत पर…

इतनी है Boltt Ace 5G, Boltt Evo की कीमत

भारत में Boltt Ace 5G के बेस वेरिएंट (4GB रैम और 64GB स्टोरेज) की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। सबसे महंगे वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं दूसरी ओर, भारत में नए Boltt Evo के बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें Ace 5G जितना ही RAM और स्टोरेज मिलता है। साथ ही, 6GB + 128GB वाले ऑप्शन की कीमत 11,999 रुपये है। Boltt Ace 5G आर्कटिक व्हाइट, बरगंडी ब्लिस, फॉरेस्ट ग्रीन, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दूसरी ओर, Boltt Evo आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

boltt ace 5g next sale date

फ्लिपकार्ट टीजर के अनुसार, इन दोनों फोन्स की अगली सेल 15 सितंबर दोपहर 12PM बजे से शुरू होगी, जिसमें Boltt Ace 5G मॉडल 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर और Boltt Evo मॉडल 9,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

boltt evo next sale date

Boltt Ace 5G, Boltt Evo की खासियत

Boltt Ace 5G और Evo डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं जो Android 16 के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन में 6.79-इंच का एचडी प्लस (720×1640 पिक्सेल) एलसीडी टचस्क्रीन है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। Ace 5G में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट है, साथ ही 8GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 5,47,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। वहीं, Boltt Evo में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T7250 चिपसेट है, साथ ही 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है, जिसे भी माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 3,90,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं।

कैमरे की बात करें तो, Boltt Ace 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। वहीं, Boltt Evo के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। Boltt Ace 5G और Boltt Evo में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, सिर्फ Ace मॉडल में ही 18W वायर्ड “फास्ट” चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G एलटीई, एनएफसी, वाई-फाई. ब्लूटूथ 5.0 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट भी है। इन दोनों नए फोन का साइज 170×77.71×8.5 एमएम है और वजन लगभग 233 ग्राम है।

Source link
#क #फन #पहल #सल #म #Sold #इस #दन #फर #मलग #मक #कपन #न #बतई #डट #Gadgets #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *