शहडोल के कन्या छात्रावास की रसोई में लगी आग:  घटना के समय अकेली थीं छात्राएं, मौके से गायब मिले अधिकारी; धुआं देखकर पहुंचे ग्रामीण – Shahdol News

शहडोल जिले के मऊ गांव स्थित शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास की रसोई में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। रसोई से निकला धुआं देखते ही देखते कमरों तक फैल गया। गनीमत रही कि छात्राओं ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और बाहर भागकर अपनी जान बचाई। जिम्मेदार नदारद, अकेली थीं छात्राएं हादसे के वक्त छात्रावास सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी पोल खुल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान न तो छात्रावास अधीक्षका मौजूद थीं और न ही चौकीदार या कोई अन्य कर्मचारी। अधीक्षका के मीटिंग में जाने के कारण छात्राएं परिसर में पूरी तरह अकेली थीं। धुआं देखकर पहुंचे ग्रामीणों और निजी लोगों ने तुरंत मदद शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और फायर ब्रिगेड की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हादसे में किसी भी छात्रा के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रावास में किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी की गैर-मौजूदगी ने छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि आग समय रहते न बुझाई जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद अब हॉस्टल की वायरिंग, अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा नियमों की जांच की मांग उठ रही है।

Source link
#शहडल #क #कनय #छतरवस #क #रसई #म #लग #आग #घटन #क #समय #अकल #थ #छतरए #मक #स #गयब #मल #अधकर #धआ #दखकर #पहच #गरमण #Shahdol #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *