शहडोल: झिरिया में जंगली सूअर का शिकार कर झाड़ियों में छिपाया शव, हाथों में खून के निशान देखकर पकड़ा आरोपी

शहडोल: झिरिया में जंगली सूअर का शिकार कर झाड़ियों में छिपाया शव, हाथों में खून के निशान देखकर पकड़ा आरोपी

शहडोल: झिरिया में जंगली सूअर का शिकार कर झाड़ियों में छिपाया शव, हाथों में खून के निशान देखकर पकड़ा आरोपी

वन विभाग की टीम के घेरे में आरोपी

विस्तार

जिले के वन क्षेत्रों में वन्यप्राणियों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। केशवाही वन परिक्षेत्र के ग्राम झिरिया के राजस्व क्षेत्र में जंगली सूअर के शिकार का मामला सामने आया है। यहां तीन लोगों द्वारा जंगली सूअर का शिकार किए जाने का मामला वन विभाग की गश्ती टीम ने उजागर किया है। वन अमले और ग्रामीणों ने मौके से एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। आरोपियों ने शिकार के बाद जंगली सूअर के शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। मौके से शिकार में इस्तेमाल किया गया लोहे का भाला भी बरामद किया गया है।


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर को शाम करीब चार बजे वन अमला ग्राम झिरिया के राजस्व क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान टीम और ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। युवक की दोनों हथेलियों पर खून लगा था और शरीर पर खरोंच के निशान भी दिखाई दे रहे थे। संदेह होने पर वनकर्मियों ने उससे पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान प्रेम बैगा (20), पिता परषोत्तम बैगा निवासी बैगान टोला झिरिया के रूप में बताई।

ये भी पढ़ें: चीता शावक शिकार कांड का खुलासा: एसटीएफ ने ससुर और दो दामादों समेत तीन को किया गिरफ्तार, बंदूकें बरामद

हाथों में खून लगे होने के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो युवक वन अमले को सड़क किनारे झाड़ियों की तरफ ले गया। वहां उसने बताया कि जंगली सूअर का शिकार कर उसका शव छिपाया गया है। मौके पर पहुंचने पर वनकर्मियों को जंगली सूअर का शव और शिकार में इस्तेमाल किया गया लोहे का भाला मिला। वन विभाग की टीम ने मौके की घेराबंदी कर शव और औजार को सुरक्षित किया।

पूछताछ में प्रेम बैगा ने अपने दो अन्य साथियों के नाम पारस बैगा और दीपू बैगा बताए। वन अमले ने दोनों के घर पहुंचकर तलाश की लेकिन वे फरार मिले। इसके बाद 2 नवंबर की सुबह सात बजे डॉग स्क्वायड की मदद से सर्चिंग कराई गई। शिकार में इस्तेमाल औजार की गंध के आधार पर डॉग स्क्वायड पारस और दीपू के घर तक पहुंचा। वन विभाग के अनुसार दोनों की तलाश जारी है। मामले में प्रकरण दर्ज कर वन्यप्राणी शिकार से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source link
#शहडल #झरय #म #जगल #सअर #क #शकर #कर #झडय #म #छपय #शव #हथ #म #खन #क #नशन #दखकर #पकड #आरप

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *