Aksha Pardasany Welcomes Twin: मनोरंजन जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री अक्षा पारदसानी के घर दो नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है। 34 साल की एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। उनके घर बेटे और बेटी ने जन्म लिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बच्चों की पहली झलक साझा कर फैंस के साथ यह खुशी बांटी है।

अक्षा ने दिखाई बच्चों की पहली झलक
अक्षा ने अपने पति कौशल शाह के साथ बच्चों की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों बच्चे एक-दूसरे के पास लेटे नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने इस खास पल को साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और फिल्मी सितारे उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
बच्चों के जन्म से भावुक हुए पति
अक्षा के पति कौशल शाह भी पिता बनने के बाद भावुक नजर आए। कपल की इस नई शुरुआत पर कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। विक्रांत मैसी, मनीष पॉल और ईशा तलवार समेत कई सितारों ने उनके परिवार को बधाई दी।
2024 में हुई थी अक्षा की शादी
अक्षा पारदसानी ने फरवरी 2024 में सिनेमैटोग्राफर कौशल शाह के साथ शादी की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। सितंबर 2026 में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। अब जुड़वां बच्चों के जन्म के साथ उनके परिवार में खुशियों का नया दौर शुरू हो गया है।
अक्षा को वेब सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ में उनके किरदार के लिए खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।


