![]()
सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगंज के तालाब में एक बार फिर विशाल जलीय जीव दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का दावा है कि तालाब में करीब 8 फीट लंबा घड़ियाल है। हालांकि, वन विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे तालाब के पास गए एक बच्चे की ओर जलीय जीव तेजी से बढ़ा। प्रत्यक्षदर्शी राजपाल सिंह ने बताया कि बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। एक माह पहले मगरमच्छ का हुआ था रेस्क्यू करीब एक माह पहले वन विभाग ने इसी तालाब से दो वर्षों से रह रहे एक मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सोन नदी में छोड़ा था। अब फिर जलीय जीव दिखाई देने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। तालाब के आसपास हरिजन और आदिवासी समुदाय के करीब 35 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों की दैनिक जरूरतें इसी तालाब से पूरी होती हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। वन विभाग करेगा जांच ग्रामीणों के मुताबिक, सोन नदी तालाब से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। ऐसे में यह जलीय जीव तालाब तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर चर्चा है। डीएफओ राजेश कन्ना ने कहा कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी जाएगी। यदि घड़ियाल या अन्य जलीय जीव मिलने की पुष्टि होती है, तो उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर सोन नदी में छोड़ा जाएगा।
Source link
#शकरगज #तलब #म #फर #दख #फट #क #घडयल #एक #महन #पहल #मगरमचछ #क #हआ #थ #रसकय #बचच #पर #हमल #क #कशश #स #गरमण #चतत #Sidhi #News


