शिवपुरी में एसपी ऑफिस के बाहर दंपती में विवाद:  पति पर नाबालिग से संबंध रखने के आरोप, पत्नी ने की शिकायत – Shivpuri News

शिवपुरी में एसपी ऑफिस के बाहर दंपती में विवाद: पति पर नाबालिग से संबंध रखने के आरोप, पत्नी ने की शिकायत – Shivpuri News

शिवपुरी में एसपी ऑफिस के बाहर दंपती में विवाद:  पति पर नाबालिग से संबंध रखने के आरोप, पत्नी ने की शिकायत – Shivpuri News


शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर गुरुवार दोपहर एक पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। पत्नी ने अपने पति पर नाबालिग लड़की से संबंध रखने और उससे शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति और सास पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। सतनबाड़ा निवासी निशा बानो ने बताया कि उसके पति अकरम शाह और सास रुकसाना बानो शादी के बाद से उसे और उसके तीन बच्चों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। निशा का आरोप है कि उन्हें कई बार खाने-पीने के लिए भी परेशान किया जाता है। विरोध करने पर जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। आरोप- नाबालिग को साथ रखा, शादी की तैयारी
निशा बानो ने यह भी दावा किया कि उसका पति अकरम शाह एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने साथ रखे हुए है और उससे शादी करने की तैयारी कर रहा है। इस बात का विरोध करने पर उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। महिला का आरोप है कि उसकी सास भी इस मामले में पति का साथ दे रही है। पीड़िता ने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। इसी संबंध में उसने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। निशा बानो ने बताया कि मार्च माह में भी नाबालिग लड़की के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अकरम शाह पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने और उसका शोषण करने के आरोप लगाए थे। निशा का कहना है कि यदि उस समय शिकायत पर कार्रवाई हो जाती तो आज उसके परिवार पर यह नौबत नहीं आती। महिला ने देहात थाना पुलिस पर भी शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। एसपी ऑफिस के बाहर सड़क पर विवाद
गुरुवार को जब अकरम शाह अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा तो निशा बानो भी वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते सड़क पर विवाद में बदल गई। इस दौरान निशा बानो ने कुछ वीडियो भी प्रस्तुत किए, जिनमें उसने दावा किया कि उसके पति अकरम शाह एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अकरम शाह ने वीडियो में खुद के होने से इनकार करते हुए कहा कि लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार और झूठे हैं। अकरम शाह का कहना है कि उसकी पत्नी ही उसे प्रताड़ित करती थी, जिसके कारण वह उससे अलग रह रहा है। उसने कहा कि वह चाहता है कि पूरे मामले का फैसला कोर्ट के माध्यम से हो और सच्चाई सामने आए। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है। दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
www.bhaskar.com
#शवपर #म #एसप #ऑफस #क #बहर #दपत #म #ववद #पत #पर #नबलग #स #सबध #रखन #क #आरप #पतन #न #क #शकयत #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *