![]()
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के उकावल गांव में वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान एक युवक ट्रैक्टर को जब्त होने से बचाने के लिए बोलेरो वाहन के नीचे लेट गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रैक्टर से वन भूमि की जुताई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वनकर्मियों ने जब ट्रैक्टर को जब्त करने का प्रयास किया, तभी मौके पर मौजूद मुकेश आदिवासी नाम का युवक बोलेरो के नीचे जाकर लेट गया। ट्रैक्टर को भगाने के बाद युवक बाहर आया
वनकर्मियों ने युवक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक नहीं निकला, जब तक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग नहीं गया। ट्रैक्टर निकल जाने के बाद ही युवक वाहन के नीचे से बाहर आया। इस कारण वन विभाग ट्रैक्टर जब्त नहीं कर सका और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सनवारा बीट के उकावल गांव के पास 100 बीघा से अधिक वन भूमि पर जूर गांव के 8 से 10 आदिवासी परिवारों का कब्जा है। वन विभाग ने हाल ही में इस जमीन को वृक्षारोपण के लिए चिन्हित किया है। इसी के तहत कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन विरोध के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। अब वन विभाग आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Source link
#शवपर #म #कररवई #क #दरन #बलर #क #नच #लट #यवक #टरकटर #लकर #चलक #फरर #हआ #फर #बहर #नकल #Shivpuri #News


