![]()
शिवपुरी जिले के लुकवासा कस्बे में स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। रात में गश्त कर रही पुलिस टीम ने शटर से लपटें उठती देख दुकानदार को सूचना दी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक पंकज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान बंद की थी। इसके बाद रात लगभग 12 बजे गश्त पर निकली पुलिस टीम ने बंद दुकान से आग की लपटें उठती देखीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दुकानदार को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया। पड़ोसी के बोरवेल से बुझाई आग
दुकानदार के मौके पर पहुंचने के बाद शटर का ताला तोड़ा गया। इसके बाद पड़ोस में लगे बोरवेल को चालू कर पानी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक जांच के आधार पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। इस घटना में दुकान का लगभग सारा किराना सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Source link
#शवपर #म #बद #करन #दकन #म #आग #गशत #कर #रह #पलस #न #दख #लपट #पडस #क #बरवल #स #बझई #आग #डढ #लख #क #समन #खक #Shivpuri #News
Posted inमध्य प्रदेश समाचार

