रैपर और सिंगर हनी सिंह ने रामायाण में रावण का किरदार निभाने वाले यश की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यश उन्हें रणबीर कपूर से बेहतर लगे हैं।
नितेश तिवारी की रामायण की हर जगह चर्चा है। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले हनी सिंह ने इस फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म में यश रणबीर कपूर से भी ज्यादा अच्छे लगे हैं।
हनी सिंह ने देखा रामायण का टीजर
हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने रामायण का टीजर देख लिया है। उन्होंने टीजर में यश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें रणबीर कपूर से अच्छी बातचीत यश की लगी है। उन्होंने कहा कि बस वो आशा करते हैं कि फिल्म से किसी तरह की छेड़छाड़ न हो। जैसी रामलीला वो लोग बचपन से देखते आ रहे हैं, फिल्म वैसी ही हो। उन्होंने कहा कि वो श्री राम के भक्त हैं, लेकिन उन्हें यश रणबीर से ज्यादा अच्छे लगे हैं।
हनी सिंह बोले- रणबीर से ज्यादा अच्छे लगे यश
हनी सिंह अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए। उन्होंने अपने फैंस से बातचीत में कहा, “यश भाई हैं बेंगलुरु से हमारे। रावण बने हैं। सच कहूं दोस्तों, मैंने रामायण का टीजर देखा है। मैं श्री राम का बहुत बड़ा भक्त हूं। मेरा रावण से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं। मेरी राय में रणबीर भाई से ज्यादा अच्छे मुझे यश भाई लगे हैं।”
हनी सिंह बोले- कहानी से कोई छेड़छाड़ न हो
हनी सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, आशा करता हूं फिल्म बहुत अच्छी हो। किसी के सेंटिमेंट्स को चोट न पहुंचाए। जैसी हम बचपन से रामायण देखते हैं आए हैं, जो हम दिल्ली में और कर्मपुरा में रामलीला देखते आए हैं, जितनी प्योर थी हमारे लिए, वैसी ही रहे। कोई छेड़छाड़ न हो। क्योंकि हमारी बहपन की भावनाएं हैं।
दो हिस्सों में रिलीज होगी रामायण
रणबीर कपूर की रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स के बजट की बात करें तो बजट 4 हजार करोड़ है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आनेवाले हैं।
रामायण में नजर आएंगे ये सितारे
रामायण में रणबीर कपूर (राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), सनी देओल (हनुमान), काजल अग्रवाल (मंदोदरी) और रकुलप्रीत (शूर्पणखा) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
बता दें, रामायण का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज होगी। फिल्म का इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। रामायण के ट्रेलर को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। कुछ लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए फिल्म को सुपरहिट बता दिया है। तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि दिखाए गए वीएफएक्स नकली लग रहे हैं।


