सतना में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:  मिस्डकॉल से हुई जान-पहचान, काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया – Satna News

सतना में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मिस्डकॉल से हुई जान-पहचान, काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया – Satna News

सतना में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:  मिस्डकॉल से हुई जान-पहचान, काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया – Satna News


सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला को काम दिलाने का झांसा देकर सतना बुलाने और डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मिस्ड कॉल से हुई थी पहचान पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले 32 वर्षीय पीड़िता के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस्ड कॉल आया था। इसके बाद बातचीत के दौरान महिला की पहचान पंकज पुत्र मोतीलाल विश्वकर्मा (23) से हुई। आरोपी मनकहरी, थाना रामनगर का निवासी है और वर्तमान में सतना की कैलाशपुरी कॉलोनी में रह रहा था। काम दिलाने के बहाने बुलाया पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कई बार फोन पर महिला से संपर्क किया और 7 जून को काम दिलाने का झांसा देकर उसे अमरपाटन से बाइक पर सतना बुलाया। सतना पहुंचने के बाद आरोपी महिला को गहरानाला के पास स्थित एक कमरे में ले गया। डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म आरोप है कि कमरे में ले जाकर आरोपी ने महिला को डरा-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद भी आरोपी लगातार महिला को परेशान करता रहा। परिजनों को बताई आपबीती लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोलगवां थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ा शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link
#सतन #म #महल #स #दषकरम #क #आरप #गरफतर #मसडकल #स #हई #जनपहचन #कम #दलन #क #झस #दकर #बलय #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *