अपना घर खरीदना हर किसी के लिए जिंदगी के बड़े फैसलों में से एक होता है। कई लोग फ्लैट देखने जाते हैं, तो सबसे पहले कमरों का आकार, बालकनी, रसोई और इंटीरियर देखते हैं। अगर घर नया और खूबसूरत दिखे, तो उसे खरीदने का मन भी बन जाता है। पर किसी फ्लैट में रहने का अनुभव सिर्फ घर के अंदर की सुविधाओं पर निर्भर नहीं करता।
दरअसल, आप जिस सोसायटी में रहने जा रहे हैं, वहां की व्यवस्थाएं भी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। इसलिए फ्लैट फाइनल करने से पहले सोसायटी के कुछ जरूरी हिस्सों को देखना और उनकी स्थिति समझना बेहद जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं ये क्या चीजें हैं जिन्हें आपको चेक करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इन चीजों के बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
फ्लैट खरीदते समय क्या चीजें देखें?
– फोटो : Adobe Stock
पार्किंग की जगह जरूर देखें
- सबसे पहले पता करें कि फ्लैट के साथ पार्किंग मिलेगी या नहीं
- पार्किंग आवंटित है, खुली है या बेसमेंट में है, इसकी जानकारी जरूर लें
- अगर आपके पास कार है, तो गाड़ी खड़ी करने और निकालने के लिए जगह सही और पूरी है या नहीं जैसी चीजें भी चेक करना न भूलें

3 of 5
फ्लैट खरीदते समय क्या चीजें देखें?
– फोटो : AI Generated
पानी की सप्लाई चेक करें
- सोसायटी में पानी कहां से आता है और उसकी सप्लाई कितनी नियमित है, यह जरूर पूछें
- पता करें कि नगर निगम की सप्लाई, बोरवेल या टैंकर में से किससे पानी आता है
- पानी की क्वालिटी और स्टोरेज टैंक की सफाई के बारे में भी जानकारी लें

4 of 5
फ्लैट खरीदते समय क्या चीजें देखें?
– फोटो : AI Generated
लिफ्ट भी चेक करें
- ऊंची इमारत में लिफ्ट की सुविधा बहुत महत्वपूर्ण होती है
- देखें कि लिफ्ट ठीक से काम कर रही है या नहीं और उसके रखरखाव की व्यवस्था कैसी है
- लिफ्ट बंद होने पर क्या दूसरी व्यवस्था है जैसी चीजें भी पता करें

5 of 5
फ्लैट खरीदते समय क्या चीजें देखें?
– फोटो : Adobe Stock
ये चीजें भी चेक करें:-
- घर के डॉक्यूमेंट जरूर चेक करें
- सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है, इसका पता करें
- सीढ़ियों और इमरजेंसी रास्तों को देखें
- पार्क और बच्चों के खेलने की जगह देखें
- कूड़ा कहां डालना है और सफाई की स्थिति देखें
- बिजली और फायर सेफ्टी भी चेक करें
Source link
#सवधनससयट #म #फलट #खरदन #स #पहल #सरफ #घर #मत #दख #य #जगह #भ #दखकर #आए #Places #Check #Buying #Flat #Housing #Society



