![]()
सिंगरौली जिले के शासकीय महाविद्यालयों में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) फंड से करोड़ों रुपए की सामग्री खरीदी में भारी अनियमितता की शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। सोमवार को रीवा संभागीय उच्च शिक्षा विभाग की एक टीम सिंगरौली स्थित प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज पहुंची। टीम ने कॉलेज प्राचार्य से खरीदी से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर विस्तृत जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना सत्यापन हो गया भुगतान भोपाल में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिले के सभी सरकारी कॉलेजों के लिए डीएमएफ फंड से करोड़ों रुपये का सामान खरीदा गया, लेकिन कई संस्थानों तक सामग्री पहुंची ही नहीं। शिकायतकर्ता का दावा है कि आधे से अधिक भुगतान सामग्री के भौतिक सत्यापन के बिना ही कर दिया गया। इस पूरे मामले में खरीदी प्रक्रिया, फर्जी बिलों और सामग्री की वास्तविक उपलब्धता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। रिकॉर्ड और स्टॉक रजिस्टर खंगाल रही रीवा की टीम शिकायत के आधार पर रीवा से आई जांच टीम कॉलेज में मौजूद रिकॉर्ड, बिल, भुगतान संबंधी फाइलें और स्टॉक रजिस्टर का मिलान कर रही है। टीम यह सुनिश्चित कर रही है कि कागजों पर दर्शाया गया सामान वास्तव में कॉलेजों में मौजूद है या नहीं। इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि भुगतान की प्रक्रिया में निर्धारित सरकारी नियमों का पालन हुआ है या नहीं। अधिकारी बोले-दस्तावेजों के मिलान के बाद होगा खुलासा जांच अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि टीम सभी आवश्यक दस्तावेजों की सूक्ष्मता से पड़ताल कर रही है। विस्तृत जांच के लिए कुछ महत्वपूर्ण अभिलेखों को रीवा ले जाया जा रहा है, जहां उनका बारीकी से मिलान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही खरीदी में हुई गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता के असली स्तर का खुलासा हो पाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों पर कार्रवाई होगी।
Source link
#सगरल #कलज #म #डएमएफ #खरद #पर #जच #शर #रव #टम #न #करड #क #फड #स #खरद #क #दसतवज #जबत #कए #Singrauli #News


