IIT से नहीं, फिर भी 22 साल की उम्र में 4.8 लाख की सैलरी; Gen-Z का पोस्ट हुआ वायरल, Career Hindi News

22 साल के प्रोफेशनल ने अपनी 4.8 लाख रुपये महीने की कमाई का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि वह IIT से नहीं है, फिर भी इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर चुका है। उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्सर सोशल मीडिया पर आपने कुछ सवालों पर जरूर बहस देखी होगी। सवाल जैसे- क्या अच्छी सैलरी पाने के लिए IIT से पढ़ाई करना जरूरी है? या आज के दौर में स्किल जरूरी है या डिग्री? क्योंकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि अगर आप ने आईआईटी से पढ़ाई की है, तो आपकी लाइफ सेट है। क्योंकि इसके बाद आपके पास मोटी सैलरी वाली नौकरी होगी, वो चाहे देश में या फिर विदेश में। गाड़ी होगी, बंगला होगा और लग्जरी लाइफस्टाइल होगी। लेकिन 22 साल के प्रोफेशनल ने अपनी 4.8 लाख रुपये महीने की कमाई का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि वह IIT से नहीं है, फिर भी इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर चुका है। उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

सैलरी का स्क्रीनशॉट किया शेयर

बता दें कि 22 वर्षीय ग्रोथ मार्केटर लावण्या जैन ने अपनी आय के दो अलग-अलग सोर्स से मिलने वाली सैलरी के स्क्रीनशॉट साझा किए और दावा किया कि उनकी कुल मासिक कमाई करीब 4.8 लाख रुपये है। लावण्या जैन ने बैंक ट्रांजैक्शन अलर्ट के स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए कहा कि अच्छी कमाई के लिए IIT से पढ़ाई करना जरूरी नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी मौजूदा आय उनके कॉलेज के अब तक के सबसे बड़े प्लेसमेंट पैकेज से भी अधिक है।

उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस बात पर चर्चा छिड़ गई है कि आज के दौर में सही स्किल और अनुभव के दम पर बिना IIT जैसी प्रतिष्ठित संस्था से पढ़े भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है।

जेन जी का पोस्ट

पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्टर

अपने एक्स पोस्ट में लावण्या जैन ने बताया कि वह वर्तमान में पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करते हुए सालाना 1 लाख डॉलर से अधिक की कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आय के कई पैसिव इनकम स्रोत भी तैयार किए हैं।

आईआईटी से नहीं और छोड़ दी थी बीटेक की पढ़ाई

लावण्या जैन ने दावा किया है कि उन्होंने Runable, Kairos Computer और Fold जैसे स्टार्टअप्स में ग्रोथ और गो-टू-मार्केट (GTM) से जुड़ी भूमिकाओं में काम किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह IIT के छात्र नहीं हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में BTech की पढ़ाई अंतिम सेमेस्टर में ही छोड़ दी थी। इसपर उन्होंने लिखा कि मुझे लगता है कि यह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे फैसलों में से एक था।

कॉलेज के बड़े प्लेसमेंट पैकेज से अधिक सैलरी

जैन ने आगे दावा किया कि आज उनकी कमाई उनके कॉलेज के अब तक के सबसे बड़े प्लेसमेंट पैकेज से भी अधिक है। उन्होंने लिखा, “मैं पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते हुए सालाना 1 लाख डॉलर (100,000 USD) से ज्यादा कमा रहा हूं, जो मेरे कॉलेज के सबसे ऊंचे प्लेसमेंट पैकेज से भी अधिक है।”

लावण्या जैन के मुताबिक, उनकी मुख्य आय से उनके सभी खर्च आसानी से पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने पैसिव इनकम (Passive Income) के भी कई स्रोत बनाए हैं, जिनसे उन्हें नियमित कमाई होती है। अपने दावे के समर्थन में जैन ने बैंक ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट भी साझा किए। इन स्क्रीनशॉट्स में उनके बैंक खाते में 3.74 लाख रुपये और 1.12 लाख रुपये की दो अलग-अलग रकम जमा होती दिखाई दे रही हैं। दोनों को मिलाकर उनकी कुल कमाई करीब 4.86 लाख रुपये बनती है, जिसे उन्होंने लगभग 4.8 लाख रुपये बताया। फिलहाल, उनकी कहानी एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि हाई सैलरी के डिग्री या फिर आईआईटी जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि स्किल को मजबूत करने की जरूरत है।

Source link
#IIT #स #नह #फर #भ #सल #क #उमर #म #लख #क #सलर #GenZ #क #पसट #हआ #वयरल #Career #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *