कनिका मान से रीति ने पूछा- आपका बॉयफ्रेंड है?
बातचीत के दौरान रीति तिवारी ने सबसे पहले कनिका मान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा. रीति ने सवाल किया कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है. इस पर कनिका ने साफ कहा कि वह सिंगल हैं. इसके बाद कनिका ने भी रीति से यही सवाल पूछ लिया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं?
#Livefeed #BiggBoss20#RhitiTiwari shares her take on relationships and marriage! ❤️ pic.twitter.com/AEZqocEHzp
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 9, 2026
“>
रीति ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि फिलहाल वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें रिलेशनशिप ‘टाइम वेस्ट’ लगता है. रीति की यह बात सुनकर कनिका ने भी दोबारा पूछा कि क्या उन्हें सच में ऐसा लगता है कि रिलेशनशिप समय की बर्बादी है.
‘मुझे कोई कंट्रोल करे, ये पसंद नहीं’- रीति
रीति ने अपने जवाब में बताया कि उनके लिए रिलेशनशिप से ज्यादा जरूरी इस समय उनका करियर है. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी और फैसलों में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करतीं. रीति के मुताबिक, उनकी जिंदगी में जो भी लड़के आए, उन्होंने उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश की, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया.
रीति ने कहा कि वह ऐसी जिंदगी नहीं चाहतीं, जहां किसी दूसरे व्यक्ति को उनके फैसलों पर अधिकार हो. यही वजह है कि फिलहाल उन्होंने सिंगल रहना ही बेहतर समझा है.
‘एक स्ट्रॉन्ग महिला को हर कोई नहीं संभाल सकता’
रीति ने कनिका के सामने अपनी सोच रखते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि एक स्ट्रॉन्ग महिला को हर कोई संभाल नहीं पाता. उनके मुताबिक, एक खास तरह का इंसान ही ऐसी महिला को समझ सकता है और उसकी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है.

उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी लड़के आए, उन्होंने उन्हें किसी न किसी तरह से कंट्रोल करने की कोशिश की. रीति के लिए यह चीज स्वीकार करना मुश्किल है. वह अपने फैसले खुद लेना चाहती हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं.
करियर को लेकर रीति का फोकस साफ
रीति ने आगे कनिका से कहा कि वह अभी अपने करियर में उस मुकाम पर नहीं पहुंची हैं, जहां वह किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी जिंदगी में इतनी अहमियत या पावर दे सकें. उन्होंने कनिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह पहले से ही अपने करियर में एस्टब्लिश है और अच्छा कर रहीं हैं, लेकिन उनका सफर अभी जारी है.
रीति के मुताबिक, जब तक वह खुद अपने करियर में पूरी तरह स्थापित नहीं हो जातीं, तब तक वह किसी रिलेशनशिप में जाने का फैसला नहीं करना चाहतीं.

