सीधी में अनियंत्रित बल्कर घर के सामने घुसा:  तेज रफ्तार से आ रहा था वाहन, ड्राइवर घायल; बड़ा हादसा टला – Sidhi News

सीधी में अनियंत्रित बल्कर घर के सामने घुसा: तेज रफ्तार से आ रहा था वाहन, ड्राइवर घायल; बड़ा हादसा टला – Sidhi News

सीधी में अनियंत्रित बल्कर घर के सामने घुसा:  तेज रफ्तार से आ रहा था वाहन, ड्राइवर घायल; बड़ा हादसा टला – Sidhi News


सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम शिकारगंज में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार बल्कर वाहन अनियंत्रित होकर मकान के सामने जा घुसा। हादसे में चालक रमेश कोल घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि वाहन मकान में नहीं घुसा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ब्रेक फेल होने से बिगड़ा वाहन का संतुलन जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे तेज गति से आ रहा बल्कर अचानक अनियंत्रित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बल्कर गांव निवासी रामसजीवन के मकान के सामने जाकर रुक गया। 10 मीटर आगे बढ़ता तो घर में घुस जाता प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि बल्कर करीब 10 मीटर और आगे बढ़ जाता, तो वह सीधे मकान में घुस जाता। घटना के समय परिवार सहित अधिकांश ग्रामीण घरों में सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले और घर के सामने खड़े बल्कर को देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। हादसे में किसी ग्रामीण के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाने में पदस्थ अनंत लाल प्रजापति ने बताया कि वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया था। पुलिस बल्कर को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Source link
#सध #म #अनयतरत #बलकर #घर #क #समन #घस #तज #रफतर #स #आ #रह #थ #वहन #डरइवर #घयल #बड #हदस #टल #Sidhi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *