![]()
इंदौर से जबलपुर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22191/22192) का सीहोर रेलवे स्टेशन पर ठहराव फिर से शुरू किया जाएगा। कोरोना काल में बंद हुआ यह स्टॉपेज सीहोरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। हालां स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा से संपर्क किया था। सांसद शर्मा ने जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर में पुनः ठहराव शुरू करने का आग्रह किया। सांसद शर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सीहोर जिले के बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन का उपयोग करते हैं। स्टॉपेज बंद होने के कारण उन्हें अतिरिक्त दूरी तय कर अन्य स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ रही थी। उन्होंने इसे जनहित का विषय बताते हुए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था। रेल मंत्री ने दी मंजूरी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद आलोक शर्मा की मांग को स्वीकार करते हुए ओवरनाइट एक्सप्रेस के सीहोर स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि अब तक स्टॉपेज की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सुविधाओं और आवश्यकताओं को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। सीहोरवासियों ने भी ट्रेन के पुनः ठहराव की मंजूरी मिलने पर खुशी व्यक्त की और सांसद के प्रयासों की सराहना की।
Source link
#सहर #म #ओवरनइट #एकसपरस #क #ठहरव #फर #शर #करन #कल #स #बद #सटपज #बहल #जबलपरइदर #यतरय #क #बड #रहत #मलग #Sehore #News


