आज मंगलवार, 27 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर खास नजर रहेगी। असम के गुवाहाटी स्थित एक होटल में गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में भराली परिवार के चार सदस्यों की हत्या के पीछे होटल की लीज से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर तक बारिश की चेतावनी है, जबकि ओडिशा में एहतियातन स्कूल बंद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर जॉर्डन ने सीरिया में हवाई हमला किया है और इसे चर्च पर हमले का बदला लेने की कार्रवाई बताया है। वहीं, दिल्ली की सभी जिला अदालतों में आज वकीलों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…

2 of 12
चार राज्यों में विधान परिषद सीटों पर मतगणना
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज आएंगे विधान परिषद चुनाव नतीजे
विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद आज मतगणना होनी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना होनी है। पढ़ें पूरी खबर…

3 of 12
गुवाहाटी होटल गोलीबारी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत पांच की मौत
असम के गुवाहाटी में होटल बिलास इन से जुड़े लीज विवाद में सोमवार रात गोलीबारी हुई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई है। हत्याकांड की जांच कर रही असम पुलिस ने मामले में होटल को लीज पर लेने वाले घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के आरोपी घनकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई .32 बोर की पिस्टल बरामद कर ली गई है। पढ़ें एक क्लिक पर…

4 of 12
चक्रवात
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चक्रवात अर्नब से बिगड़ेगा मौसम: यूपी समेत 11 राज्यों में अलर्ट
चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जबकि छह दक्षिणी जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्तूबर के बीच बेमौसम बारिश की आशंका है। राज्य सरकार ने लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश, 28 अक्तूबर को दक्षिणी और तटीय ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

5 of 12
बड़ी खबर
– फोटो : अमर उजाला
जॉर्डन का सीरिया में बड़ा हवाई हमला: कई आतंकी मारे गए; तीन संदिग्ध गिरफ्तार
जॉर्डन की वायुसेना ने सीरिया में कुछ ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। जॉर्डन के सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्रवाई शुक्रवार को कराक शहर के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के जवाब में की गई। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। जॉर्डन के अधिकारियों ने बताया कि सीरिया में की गई कार्रवाई में कई संदिग्ध आतंकियों के मारे जाने या घायल होने की खबर है। हालांकि, हमले में निशाना बनाए गए समूहों और ठिकानों की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
#सरखयआज #आएग #वधन #परषद #चनव #नतज #गवहट #म #पच #क #हतय #चकरवत #अरनब #पर #कई #रजय #म #अलरट #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #October #Updates #Amar #Ujala



