हनीट्रैप केस में रेशू को लेकर सागर पहुंची एसआइटी, निशाने पर तोड़बट्टा करवाने वाले दलाल

हनीट्रैप केस में रेशू को लेकर सागर पहुंची एसआइटी, निशाने पर तोड़बट्टा करवाने वाले दलाल

हनीट्रैप मामले में एसआइटी भाजपा नेत्री रेशू चौधरी को सागर लेकर पहुंची। पुराने वीडियो से ब्लैकमेलिंग, दलालों की भूमिका और एक करोड़ की वसूली की जांच तेज …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 08:30:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 08:30:02 AM (IST)

हनीट्रैप केस में रेशू को लेकर सागर पहुंची एसआइटी, निशाने पर तोड़बट्टा करवाने वाले दलाल
ब्लैकमेल करने वाली भाजपा नेत्री को एसआइटी शनिवार को सागर लेकर पहुंचा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेशू चौधरी को लेकर सागर पहुंची एसआइटी, जांच तेज।
  2. पुराने हनीट्रैप वीडियो से नेताओं को ब्लैकमेल करने का शक।
  3. तोड़बट्टा करवाने वाले दो दलाल पुलिस रडार पर आए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली भाजपा नेत्री रेशू चौधरी को विशेष जांच दल (एसआइटी) शनिवार को सागर लेकर पहुंचा। पुलिस को शक है उसने आरोपी श्वेता जैन द्वारा 2019 में बनाए वीडियो से भी नेताओं को ब्लैकमेल किया है। पुलिस उसके घर की तलाशी ले रही है।

मकरोनिया (सागर) निवासी रेशू चौधरी गिरोह की नई सदस्य है। श्वेता विजय जैन (भोपाल) के संपर्क में आने के बाद वह दिल्ली और भोपाल के नेताओं को फंसाने लगी थी। श्वेता जैन तो 2019 के चर्चित हनीट्रैप केस में भी आरोपी रही है। उस वक्त उसने आइएएस-आइपीएस अधिकारियों, मंत्री और विधायकों के वीडियो बनाए थे। पूछताछ में एसआइटी को उन वीडियो का इस्तेमाल करने के साक्ष्य भी मिले हैं।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तोड़बट्टा के लिए दलाल भी संपर्क में थे। पुलिस ने दो दलालों को चिन्हित कर उनकी भूमिका जांच रही है। डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार पुलिस छह मोबाइल जब्त कर चुकी है। अन्य मोबाइल के उपयोग का शक है। घरों की छानबीन भी की जा रही है।

आरोपियोंों को कल कोर्ट पेश करेगी एसआइ

  • टी एसआइटी द्वारा अलका दीक्षित (द्वारकापुरी), जयदीप दीक्षित (द्वारकापुरी), लाखन चौधरी (खंडवा पीथमपुर), श्वेता जैन (भोपाल), रेशू चौधरी (सागर) और प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा (राजेंद्र नगर) की गिरफ्तारी ले चुकी है।
  • सोमवार तक सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। कल उन्हें एक साथ कोर्ट पेश किया जाएगा। तीन आरोपीों का रिमांड बढ़ाया जा सकता है।

वीडियो बहुप्रसारित कर मांगे एक करोड़

उधर फरियादी हितेंद्रसिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर ने क्राइम ब्रांच के समक्ष बयान दर्ज करवाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि प्रापर्टी कारोबार में पार्टनरशिप न करने पर आरोपियोंों ने वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये मांगे थे।

www.naidunia.com
#हनटरप #कस #म #रश #क #लकर #सगर #पहच #एसआइट #नशन #पर #तडबटट #करवन #वल #दलल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *