हिमांशु भाऊ गैंग के 4 गुर्गे कोटा से गिरफ्तार, 3 राज्यों में हत्या-गोलीबारी के कई मामलों में थे वांटेड, Ncr Hindi News

हिमांशु भाऊ गैंग के 4 गुर्गे कोटा से गिरफ्तार, 3 राज्यों में हत्या-गोलीबारी के कई मामलों में थे वांटेड, Ncr Hindi News

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमांशु भाऊ गिरोह के चार कथित सदस्यों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी रमन उर्फ फौजी और करण हत्या, हत्या के प्रयास और गोलीबारी के कई मामलों में वांटेड थे।

हिमांशु भाऊ गैंग के 4 गुर्गे कोटा से गिरफ्तार, 3 राज्यों में हत्या-गोलीबारी के कई मामलों में थे वांटेड, Ncr Hindi News

हिमांशु भाऊ गैंग के 4 आरोपी कोटा से गिरफ्तार, 3 राज्यों में हत्या-गोलीबारी के कई मामलों में थे वांटेड

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास एवं गोलीबारी के कई मामलों में वांछित दो अपराधियों सहित हिमांशु भाऊ गिरोह के चार कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इन दो अपराधियों की पहचान हरियाणा के जींद निवासी 19 वर्षीय रमन उर्फ फौजी और चरखी दादरी निवासी 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वहीं शेखर तिवारी (23) और विनोद तिवारी (30) को इन दोनों अपराधियों को कथित तौर पर पनाह देने और उनके लिए पैसों का लेन-देन करने के आरोप में पकड़ा गया है। शेखर और विनोद दोनों भाई हैं। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने चारों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया।

विशेष प्रकोष्ठ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया, “रमन जींद का रहने वाला है जबकि करण हरियाणा के चरखी दादरी का निवासी है। दोनों पर हिमांशु भाऊ गिरोह के लिए काम करते हुए कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने का आरोप है।” उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी दिसंबर 2025 में दिल्ली के आया नगर में डेयरी कारोबारी रतन की हत्या के मामले में वांछित थे और इस वारदात के दौरान 70 से अधिक गोलियां चलाई गई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों अपराधी अगस्त 2025 में द्वारका मोड़ पर मोहित डागर नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में भी वांछित थे। पुलिस ने बताया, “दोनों आरोपी दिसंबर 2025 में हरियाणा के रोहतक जिले में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के प्रतिद्वंद्वी सन्नी रितोली की हत्या के प्रयास के मामले में भी वांछित थे। रितोली गांव में हुए इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।” पुलिस के मुताबिक, इस साल मई में रमन और करण ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ककोड़ में गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के विरोधी जितेंद्र उर्फ जीतू पर गोलीबारी की थी।

अधिकारी ने बताया, “दोनों के खिलाफ विशेष प्रकोष्ठ में दर्ज दो प्राथमिकी में उनकी तलाश थी। करण कई अन्य मामलों में भी वांछित था, जिनमें मई 2024 में हरियाणा के रेवाड़ी के मोहल्ला कुतुबपुर में शेखर राव के घर पर गोलीबारी और दिसंबर 2024 में हरियाणा के पलवल के महेशपुर में गांव के सरपंच पर हमला शामिल है। इस हमले में कथित तौर पर स्वचालित कार्बाइन का इस्तेमाल किया गया था।”

रमन और करण दोनों पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश व अन्य स्थानों की पुलिस द्वारा अलग-अलग इनाम घोषित किए गए थे। पुलिस ने बताया, “विशेष प्रकोष्ठ ने दो भाइयों शेखर और विनोद को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर इन वांछित अपराधियों को पनाह देने और उनके लिए पैसों का लेन-देन करने का आरोप है। शेखर और विनोद उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के जिखान गांव के रहने वाले हैं।” पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों को संबंधित अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Source link
#हमश #भऊ #गग #क #गरग #कट #स #गरफतर #रजय #म #हतयगलबर #क #कई #ममल #म #थ #वटड #Ncr #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *