- Hindi News
- National
- Rainfall Flood LIVE Photos Update; Bihar MP UP Delhi IMD Alert | Rajasthan Draught Crisis Uttarakhand Himachal
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 15 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब 26 फीट ऊंची बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। 2 हेलिकॉप्टर के साथ SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।
राजस्थान में जयपुर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मलबा गिरने से कालका-शिमला रेल मार्ग पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई। इस दौरान 391 यात्रियों और 40 ट्रेन कर्मचारियों को सुरक्षित कालका पहुंचाया गया। घटना के कारण संपर्क पुल का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर खुला रह गया।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

चित्रकूट में तुलसीदास की मूर्ति भी टूट गई है। कंधे के ऊपर का हिस्सा बह गया।

मध्य प्रदेश के चितहरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर कई फीट पानी भर गया है। जलभराव के कारण 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। चिमनी भट्टा इलाके में कमर तक पानी भर गया है।

बिहार के पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दीघा घाट पर गंगा, आधा किलोमीटर नजदीक आ गई है।

यूपी के उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी शहर के कई इलाकों में पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं।

उत्तराखंड नैनीताल के रामनगर में टेढ़ा रोड-पाटकोट मार्ग पर नाला अचानक उफान पर आ गया।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ अब भयावह हो चुकी है। नदी खतरे के निशान से करीब 26 फीट ऊंची बह रही है। लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।
अपडेट्स
03:30 PM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल में 61 दिन में मानसून से 250 मौतें
हिमाचल प्रदेश में 61 दिनों में मानसून से जुड़ी घटनाओं में 250 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में भारी बारिश के कारण सड़क, बिजली और पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून से 29 अगस्त तक 103 लोगों की मौत मौसम से जुड़ी घटनाओं में हुई। वहीं, सड़क हादसों में 147 लोगों की जान गई, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 250 हो गया।
इन 103 मौतों में 31 लोग पेड़ या ऊंची चट्टानों से गिरने के कारण मारे गए। भूस्खलन में 18, डूबने से 13, सांप के काटने से 11 और करंट लगने से 10 लोगों की मौत हुई।
01:17 PM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
शिमला में मिट्टी खिसकने से टॉय ट्रेन रुकी

लगातार बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मिट्टी बहने से शिमला-कालका नैरो गेज रेलवे लाइन बंद हो गई है। इसके चलते टॉय ट्रेन सेवा रुक गई है। ट्रैक खिसकने से कालका और शिमला के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं।
12:34 PM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
बिहार में नारायणी-गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा
नेपाल में भारी बारिश के बाद नारायणी-गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से महाराजगंज जिले में नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
नेपाल की त्रिशूली नदी का पानी नारायणी से होते हुए गंडक में आ रहा है, जिससे वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से पानी के बहाव में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
10:45 AM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
MP: सतना में 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी
मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट उफान पर है। CM मोहन यादव रविवार को चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। आश्रय स्थल में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री बांटी। वहीं, सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
03:10 AM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
नैनीताल जाने वाली रोड पर पहाड़ी दरक गई
नैनीताल जाने वाली मेन रोड पर पहाड़ी दरक गई, जिससे नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर जाम लग गया है।
02:18 AM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
पंजाब के कई जिलों में आज बारिश के आसार
02:16 AM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज से बारिश की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
01:43 AM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल

01:42 AM30 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान

Source link
#Rainfall #Flood #LIVE #Photos #Update #Bihar #Delhi #IMD #Alert #Rajasthan #Draught #Crisis



