इंदौर में अभितेंद्र भाई के साथ कार से पेट्रोल पंप पहुंचा था, तभी दो बाइक पर आए बदमाशों ने दनादन फायरिंग कर दी। …और पढ़ें

HighLights
- गुलाब बाग पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में वारदात
- दो बाइक सवार बदमाशों ने की दनादन फायरिंग
- सात महीने पहले हत्या के केस में मिली थी जमानत
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भिंड के गोविंद नगर निवासी कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह की गुरुवार रात करीब 10.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना इंदौर के लसूड़िया थाना अंतर्गत रिंग रोड स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप की है।
बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में दनादन फायर करने के बाद फरार हो गए। हत्यारे कार का पीछा करते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी और टीआइ राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बदला लेने की फिराक में घूम रहे थे
एसीपी के अनुसार अभितेंद्र महालक्ष्मी नगर में रहता था। वह हत्या का आरोपित रहा है और सात महीने पूर्व ही जमानत पर छूटा है। गुरुवार रात भाई अमनसिंह के साथ कार से जा रहा था। पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही दो बाइक पर बदमाश आए और दनादन फायरिंग शुरू कर दी। दो गोलियां अभितेंद्र को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अभितेंद्र ने जिस युवक की हत्या की थी, उसके रिश्तेदार बदला लेने की फिराक में घूम रहे थे।
बचने के लिए ही वह महालक्ष्मी नगर में रहकर ठेकेदारी करने लगा था। पुलिस ने कुछ बदमाशों को चिह्नित किया है। दो टीमों ने संदेहियों को हिरासत में भी लिया है। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। जोन-2 डीसीपी अमन सिंह राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।
Source link
#इदर #म #फलम #सटइल #म #बइक #सवर #बदमश #न #भड #क #कटरकटर #क #गल #मरकर #क #हतय


