![]()
मुरैना के सराय छोला थाना क्षेत्र में चंबल नदी की अवैध रेत के भंडारण पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस, वन विभाग और एसएएफ की टीम ने करीब 450 ट्रॉली अवैध रेत को नष्ट कर दिया। जब्त रेत की अनुमानित कीमत 9.90 लाख रुपए बताई गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिले में अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन को सराय छोला थाना क्षेत्र के कैमरा और गयापुरा गांव में अवैध रेत भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और एसएएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी और तीन लोडर की मदद से अवैध रेत के भंडारण को नष्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार करीब 450 ट्रॉली रेत नष्ट की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 लाख 90 हजार रुपए है। घाट बंद, फिर भी हो रहा अवैध भंडारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद चंबल नदी के सभी रेत घाटों पर खनन बंद है और प्रशासन ने निगरानी भी बढ़ा दी है। इसके बावजूद रेत माफिया चोरी-छिपे रेत का भंडारण कर रहे हैं, ताकि मानसून के दौरान ऊंचे दामों पर उसकी बिक्री की जा सके। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। जहां भी अवैध भंडारण की सूचना मिल रही है, वहां संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। सराय छोला क्षेत्र में भी इसी अभियान के तहत 450 ट्रॉली अवैध रेत नष्ट की गई।
Source link
#चबल #कनर #लख #क #रत #पर #चल #बलडजर #पलस #वन #वभग #और #एसएएफ #क #कररवई #टरल #अवध #रत #नषट #करई #Morena #News


