![]()
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के महिला स्टाफ ने भाजपा नेता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार सुबह बीएमसी के डॉक्टर और नर्स स्टाफ एकजुट हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन किया। मांग को लेकर बीएमसी के सामने चक्काजाम किया गया। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर प्रदर्शन कर रहे स्टाफ को शांत कराया। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बीएमसी की महिला स्टाफ रिचा लाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 2 बजे लक्ष्मी तिवारी नाम का मरीज बीएमसी लाया गया था। उक्त मरीज के लिए पहले से फोन आना शुरू हो गए थे कि अच्छे से अच्छा इलाज करना है। जब मरीज अस्पताल आया तो उसके साथ दो लोग थे। उन्होंने मरीज के इलाज को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। उनका विरोध किया तो वह धमकाने लगे। एक अटेंडर ने बैड टच किया, अस्पताल के बाहर देख लेने और गोली मारने की धमकी दी। धमकाने वाला अनिल पीपरा नाम का व्यक्ति है। घटनाक्रम के बाद रात में ही पुलिस और बीएमसी प्रबंधन को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर आई। लेकिन इससे पहले अस्पताल के गार्डों ने मरीज और उसके अटेंडरों को बीएमसी से बाहर छोड़ दिया। पुलिस बगैर कोई कार्रवाई किए चली गई। सुबह तक कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सभी स्टाफ प्रदर्शन कर रहा है। नर्स और डॉक्टर स्टाफ मामले में कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
बीएमसी के जूड़ा अध्यक्ष डॉ. व्योमकृष्ण तिवारी ने बताया कि बीएमसी में तैनात महिला स्टाफ सुरक्षित नहीं है। ऐसी घटनाओं के बीच वह काम नहीं कर सकती। हमारी तीन मांगे हैं, डॉक्टरों को सुरक्षा दी जाए, सुरक्षा गार्ड तैनात रहें और मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशस्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। झूठे आरोप लगाए जा रहे
भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव (पीपरा) ने बताया कि हमारे गांव के मरीज को देखने के लिए बीएमसी गया था। समय पर इलाज करने का बोला था। लेकिन किसी भी स्टाफ से अभद्रता नहीं की गई है। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, उनकी जांच करा ली जाए। मुझ पर लाए जा रहे सभी आरोप निराधार और झूठे हैं।
Source link
#भजप #नत #पर #बएमस #महल #सटफ #स #अभदरत #क #आरप #मरज #क #सथ #पहच #थ #असपतल #कररवई #क #मग #क #लकर #कय #चककजम #Sagar #News


