Haaland-isabel Love Story:मैदान पर विरोधियों की नींद उड़ाने वाले हालंद, इसाबेल के प्यार में कैसे पिघले? जानें – Erling Haaland Love Story: From Childhood Friends To Parenthood With Isabel Haugseng Johansen Fifa World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालंद अपनी टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बने हुए हैं। गोल मशीन के नाम से मशहूर हालंद एक बार फिर अपनी फिनिशिंग से विरोधी टीमों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। वह अब तक इस विश्वकप में पांच गोल दाग चुके हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी उनकी एक ऐसी कहानी है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। बचपन की दोस्ती, पहला मैसेज, फुटबॉल, एक गेम और फिर माता-पिता बनने तक… हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन की लव स्टोरी बेहद क्यूट और खास है।
2 of 9
हालंद और इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
कब हुई मुलाकात और कब दोस्ती प्यार में बदल गई?
एरलिंग हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन पहली बार नॉर्वे के क्लब ब्रायने एफके की फुटबॉल अकादमी में मिले थे।
दोनों ने छोटी उम्र में ही क्लब की युवा टीम का हिस्सा बनना शुरू कर दिया था।
शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन जब हालंद जर्मन क्लब बोरूसिया डॉर्टमुंड के लिए खेलने लगे, तब दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया और दोस्ती प्यार में बदल गई।
बाद में जब हालंद ने मैनचेस्टर सिटी जॉइन किया तो इसाबेल भी उनके साथ इंग्लैंड चली गईं।
हालंद और इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
हालंद ने रिलेशनशिप को लेकर कौन सा राज खोला?
हालंद ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का दिलचस्प राज भी खोला था। उन्होंने बताया कि रिश्ते की शुरुआत उन्होंने नहीं, बल्कि इसाबेल ने की थी। हालंद ने कहा, ‘उसने मुझे सबसे पहले मैसेज किया था। वह भी ब्रायने क्लब में खेलती थी। उसी ने सबसे पहले मुझमें दिलचस्पी दिखाई थी। मैंने नहीं।’
4 of 9
हालंद और इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj
मैदान से दूर क्या करके बिताते हैं समय?
हालंद ने अपनी निजी जिंदगी की एक और दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों को वीडियो गेम खेलना काफी पसंद है।
उन्होंने कहा, ‘मैं खाना बनाता हूं। शायद यह बात उसे थोड़ी शर्मिंदा करे, लेकिन उसे गेम खेलना पसंद है। हम दोनों साथ में माइनक्राफ्ट खेलते हैं। घर बनाते हैं और खूब मजे करते हैं। कभी-कभी हम ब्रायने लौटकर साथ में कबाब भी खाते हैं।’
हालंद पहले भी कई बार बता चुके हैं कि माइनक्राफ्ट उनका पसंदीदा वीडियो गेम है, जबकि कबाब उनका सबसे पसंदीदा खाना है, हालांकि फिटनेस की वजह से वह इसे कम ही खा पाते हैं।
इसाबेल का जन्म जुलाई 2004 में नॉर्वे के ब्रायने में हुआ था। उन्होंने ब्रायने एफके की महिला टीम से सिर्फ 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 36 मैचों में 23 गोल किए।
फुटबॉल के अलावा वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी यात्रा, परिवार और छुट्टियों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।