![]()
औद्योगिक नगर मंडीदीप के स्टेशन रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। दिन में कई बार लगने वाले इस जाम का मुख्य कारण रेलवे ओवरब्रिज पर होने वाली अवैध पार्किंग है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिज पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। वाहन हटाने को कहने पर पुलिस से बहस, लगा जुर्माना यह ओवरब्रिज अपने तय मापदंडों से पहले ही काफी संकरा बना हुआ है, जिसके चलते इस पर गाड़ियां पार्क करने से ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो जाता है। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिज पर अवैध रूप से खड़े एक वाहन पर कार्रवाई की। ट्रैफिक अधिकारी यशवंत शर्मा ने बताया कि वाहन हटाने की हिदायत देने पर चालक पुलिस से ही बहस करने लगा। समझाने के बाद भी नियम न मानने पर आखिरकार उस पर 500 रुपये का कोर्ट समन जुर्माना लगाया गया। व्यापारी संघ की मांग पर एक्शन थाना प्रभारी रंजीत सराठे ने जानकारी दी कि स्टेशन रोड और ओवरब्रिज को जाम मुक्त रखने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ब्रिज के ऊपर बाकायदा नोटिस बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें नो-पार्किंग जोन और चालानी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। व्यापारी संघ की लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए पुलिस अब इस मार्ग पर सख्त चेकिंग अभियान चलाएगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन कर ब्रिज पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Source link
#मडदप #सटशन #रड #बरज #पर #अवध #परकग #टरफक #पलस #न #लगय #क #जरमन #वयपर #सघ #क #मग #पर #एकशन #Mandideep #News


