मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंदौर पहुंचे:  बोले- लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं बीएलओ, SAR में मध्य प्रदेश ने किया उत्कृष्ट कार्य – Indore News

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंदौर पहुंचे: बोले- लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं बीएलओ, SAR में मध्य प्रदेश ने किया उत्कृष्ट कार्य – Indore News

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इंदौर पहुंचे:  बोले- लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं बीएलओ, SAR में मध्य प्रदेश ने किया उत्कृष्ट कार्य – Indore News


भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इंदौर आगमन पर उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर की पावन नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उनका यह दौरा बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) से संवाद और चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर्स चुनाव आयोग की पूरी व्यवस्था के आधार स्तंभ हैं। मतदाता सूची के संधारण से लेकर चुनाव प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर सफल बनाने तक बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बीएलओ की प्रतिबद्धता और परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान है। लोकतंत्र की सफलता में प्रत्येक चुनाव कर्मी की अहम भूमिका उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआर) अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में संभागायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और बीएलओ ने मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया है। इस अभियान ने मध्य प्रदेश को देशभर में एक आदर्श के रूप में स्थापित किया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। ज्ञानेश कुमार ने प्रदेश के मतदाताओं तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सफलता में प्रत्येक चुनाव कर्मी की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन का समापन “जय भारत, जय हिंद” के उद्घोष के साथ किया। ओंकारेश्वर भी जाएंगे कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त शनिवार शाम लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक में शामिल होकर उनसे संवाद करेंगे। इसके बाद वे ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगे। 5 जुलाई को उनका ओंकारेश्वर और महेश्वर प्रवास प्रस्तावित है। इसके बाद वे इंदौर लौटकर शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Source link
#मखय #नरवचन #आयकत #जञनश #कमर #इदर #पहच #बल #लकततर #क #मजबत #नव #ह #बएलओ #SAR #म #मधय #परदश #न #कय #उतकषट #करय #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *