रतलाम रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन में मिली नवजात:  स्लीपर कोच में कपड़े में लपेटे सीट पर छोड़ा; रोने की आवाज आने पर चला पता – Ratlam News

रतलाम रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन में मिली नवजात: स्लीपर कोच में कपड़े में लपेटे सीट पर छोड़ा; रोने की आवाज आने पर चला पता – Ratlam News

रतलाम रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन में मिली नवजात:  स्लीपर कोच में कपड़े में लपेटे सीट पर छोड़ा; रोने की आवाज आने पर चला पता – Ratlam News


रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी भिंड-रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार शाम एक नवजात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची कोच के अंदर रोती हुई मिली। रोने की आवाज सुनकर यात्रियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एसएनसीयू में भर्ती
जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सोहन पाटीदार ने बताया कि शाम करीब 4:45 बजे सूचना मिली थी कि भिंड इंटरसिटी के एस-2 स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची रो रही थी। महिला कांस्टेबल की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद बाल चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है। यात्रियों के आने से पहले छोड़े जाने की आशंका
जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सुबह इंदौर से चलकर करीब 10 बजे रतलाम पहुंचती है और इसके बाद यार्ड में खड़ी की जाती है। शाम 4 बजे इसे प्लेटफॉर्म पर लाया जाता है और शाम 5:25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 से भिंड के लिए रवाना होती है। पुलिस को आशंका है कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगने और यात्रियों के चढ़ने से पहले कोई नवजात को छोड़कर चला गया। गेट बंद होने के बावजूद कोच तक पहुंचा कोई
पुलिस के अनुसार स्लीपर कोच के गेट लॉक थे। ऐसे में माना जा रहा है कि कोई व्यक्ति दूसरे कोच के रास्ते एस-2 कोच तक पहुंचा और बच्ची को कपड़े में लपेटकर सीट पर छोड़ गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जीआरपी थाना प्रभारी सोहन पाटीदार ने बताया कि रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Source link
#रतलम #रलव #सटशन #पर #टरन #म #मल #नवजत #सलपर #कच #म #कपड़ #म #लपट #सट #पर #छड़ #रन #क #आवज #आन #पर #चल #पत #Ratlam #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *