Top News:सुप्रीम कोर्ट आज बताएगा उद्योग की परिभाषा, चीनी कारोबारियों के स्टॉक पर सीमा; नागरिकता नियम भी बदले – Top News Headlines 20th August Supreme Court To Define Industry Sugar Stock Limit Imposed
“_id”:”6a865283a82f7e56ee092849″,”slug”:”top-news-headlines-20th-august-supreme-court-to-define-industry-sugar-stock-limit-imposed-2026-08-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Top News: सुप्रीम कोर्ट आज बताएगा उद्योग की परिभाषा, चीनी कारोबारियों के स्टॉक पर सीमा; नागरिकता नियम भी बदले”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
आज की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और दुनिया में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में हैं। केंद्र सरकार ने हर महीने 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए 15 दिन की स्टॉक सीमा तय की है, जो 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगी। सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिकता देने के अधिकार में भी बदलाव किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ उद्योग की कानूनी परिभाषा पर फैसला सुनाएगी। कश्मीर को लेकर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे और उनकी टिप्पणी से जुड़े घटनाक्रम भी अहम हैं। पाकिस्तान ने गोर की कश्मीर संबंधी टिप्पणी पर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है। केन्या में सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है, जिनमें पांच अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली में सीएनजी सिलिंडरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। श्रावस्ती एनकाउंटर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पूर्व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान अमित श्योराण को गिरफ्तार किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेइडी ओवरटन को एफडीए आयुक्त के पद के लिए नामित किया है। पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है। मनोरंजन जगत में सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 17 साल पुरानी मुलाकात का किस्सा साझा किया है। खेल में ईस्ट बंगाल ने एससी दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं…