Badminton:पीवी सिंधू ने झांग वेन यू को सीधे गेम में हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में किससे होगी टक्कर? – Pv Sindhu Beats Zhang Wen Yu To Enter Bwf World Championship Pre-quarterfinals

Badminton:पीवी सिंधू ने झांग वेन यू को सीधे गेम में हराया, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में किससे होगी टक्कर? – Pv Sindhu Beats Zhang Wen Yu To Enter Bwf World Championship Pre-quarterfinals

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की झांग वेन यू को सीधे गेमों में 21-16, 21-17 से हराकर महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने 34 मिनट में जीत दर्ज की।




पहले गेम में सिंधू ने बनाए रखा दबदबा


सिंधू ने मुकाबले की शुरुआत तेज अंदाज में की और लगातार चार अंक हासिल किए। हालांकि, झांग वेन यू ने जल्द ही वापसी करते हुए भारतीय खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। कनाडाई शटलर स्कोर के मामले में सिंधू के करीब बनी रहीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआती गेम में नियंत्रण बनाए रखा। सिंधू 11-9 की बढ़त के साथ इंटरवल पर पहुंचीं। ब्रेक के बाद भी झांग ने चुनौती पेश की, लेकिन गेम के निर्णायक चरण में सिंधू ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने 19-15 की बढ़त हासिल करने के बाद सिर्फ 16 मिनट में पहला गेम 21-16 से अपने नाम कर लिया।

Source link
#Badmintonपव #सध #न #झग #वन #य #क #सध #गम #म #हरय #अब #परकवरटर #फइनल #म #कसस #हग #टककर #Sindhu #Beats #Zhang #Wen #Enter #Bwf #World #Championship #Prequarterfinals

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *