अमरनाथ के लिए गाड़ी और हेलीकाप्टर के लिए भी 1 लाख 44 हजार रुपये दिए थे। आरोपित ने बुकिंग कर ली और यात्रियों को बुला लिया। पार्टी पहुंची तो पता चला उनक …और पढ़ें

इंदौर। टूर पैकेज के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी सामने आई है। एजेंट ने बुकिंग का झांसा देकर यात्रियों को बुला लिया और फोन बंद कर लिया। तुकोगंज पुलिस ने कोलकाता(पश्चिम बंगाल) के एजेंट के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
फरियादी गौरव पुत्र राजेंद्र त्रिवेदी निवासी शिवशक्ति नगर द्वारा शिकायत की है। गौरव का सनराइट टावर(एमजी रोड़) पर ऑफिस है।
उसने पुलिस को बताया कि आरोपित अरिंदम देय से आठ लोगों का मनाली का पैकेज लिया था। होटल और गाड़ी की बुकिंग की थी। अरिंदम को 1 लाख 12 हजार रुपये दिए थे।
अमरनाथ के लिए गाड़ी और हेलीकाप्टर के लिए भी 1 लाख 44 हजार रुपये दिए थे। आरोपित ने बुकिंग कर ली और यात्रियों को बुला लिया। पार्टी पहुंची तो पता चला उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
www.naidunia.com
#इदर #म #टर #पकज #क #नम #पर #धखधड #हटलहलकपटर #बकग #क #झस #दकर #सव #द #लख #ठग


