Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi

Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi

  • Hindi News
  • National
  • Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi | BJP Congress

नई दिल्ली45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Parliament Monsoon Session 2026 Bill LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है और पहले दिन की तरह आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल पाई।

लोकसभा को छह और राज्यसभा को पांच बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। कुछ सांसद पोस्टर-बैनर लेकर सदन के अंदर आए।

लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक अध्यादेश की जगह लेने के लिए एक विधेयक पेश किया, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई थी।

वहीं राज्यसभा में विरोध प्रदर्शनों के कारण वंदे मातरम का अपमान करने को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक पेश नहीं किया जा सका।

मानसून सत्र के पहले दिन की 2 तस्वीरें…

मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी संसद पहुंचे। उन्होंने संसद भवन में मौजूद भाजपा सांसदों किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी संसद पहुंचे। उन्होंने संसद भवन में मौजूद भाजपा सांसदों किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी संसद आए। विपक्ष पूरे सत्र में मोदी सरकार को नीट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसी मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी संसद आए। विपक्ष पूरे सत्र में मोदी सरकार को नीट, राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसी मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

21 जुलाई की प्रमुख कार्यसूची

  • प्रश्नकाल (सुबह 11 बजे)- सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • सदन पटल पर दस्तावेज- वाणिज्य एवं उद्योग, कृषि, गृह, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालयों से जुड़े दस्तावेज सदन में रखे जाएंगे।
  • राष्ट्रपति की मंजूरी की सूचना- लोकसभा और राज्यसभा से पारित 9 विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। इनकी सूचना सदन के पटल पर रखी जाएगी।

पहले जानते हैं उन 7 बिलों के बारे में, सरकार जिन्हें पेश करेगी

चर्चा के लिए समय तय, सबसे ज्यादा वक्त MSME बिल को

संसद की पिछले दिन की कार्यवाही की खबर

20 जुलाई: खड़गे बोले- जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से बच्चों की आवाज दबा रही सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा- जंतर-मंतर पर बच्चे इकठ्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा। सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।

पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित किया। पीएम ने कहा- मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। संसद में तर्क के साथ चर्चा हो। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Parliament #Monsoon #Session #Bill #LIVE #Update #Narendra #Modi #Rahul #Gandhi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *