भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अंजना सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनके और उनकी 11 साल की बेटी के खिलाफ फर्जी, अश्लील और AI से बनाई गई तस्वीरें व वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस मामले में उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप
अंजना सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बेहद खराब भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लखनऊ न आने की चेतावनी दी गई थी। अभिनेत्री ने इस पूरे मामले में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के मैनेजर अखिलेश कश्यप और उनकी टीम का हाथ होने का आरोप लगाया है। अंजना का कहना है कि उनकी टीम ने उन्हें और उनकी बेटी को निशाना बनाते हुए गाने भी बनाए हैं। इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के साथ लौटेगा ज्ञान का महामंच, 1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग
राज्य सरकार पर जताया भरोसा
उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजना सिंह ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी। एफआईआर के मुताबिक, कुछ लोग सोची-समझी साजिश के तहत उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें और वीडियो फैलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Ramayana के प्रमोशन के दौरान Yash ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बताया क्यों टला फिल्म का ट्रेलर
खेसारी लाल की तरफ से प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस पूरे विवाद और आरोपों पर खेसारी लाल यादव या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।



