Car Ac Defogger Hack:बारिश के मौसम में कार के शीशों पर बनने वाली भाप को कैसे हटाएं? जानें तरीका – Car Ac Defogger Hack: How To Correctly Use Ac And Ventilation Buttons To Clear Foggy Windows In Rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Clear Foggy Windows Rain: बारिश के मौसम में कार चलाना एक सुखद अनुभव हो सकता है, लेकिन अक्सर ही इस दौरान ड्राइवरों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और वो है कार के शीशों पर भाप का जमना। जब बाहर बारिश हो रही होती है, तो कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर के कारण विंडशील्ड और खिड़कियों पर धुंध छा जाती है।
एक आम ड्राइवर अक्सर इससे घबरा जाता है और कपड़े से शीशा साफ करने लगता है, मगर कुछ देर बार फिर भाप बनने लगते हैं। ऐसे में साफ न दिखने की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि कार के डैशबोर्ड पर मौजूद एसी और वेंटिलेशन बटनों के सही कॉम्बिनेशन से इस भाप को सेकंडों में गायब किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
2 of 5
डिफॉगर बटन का सबसे पहले करें इस्तेमाल
– फोटो : FREEPIK
डिफॉगर बटन का सबसे पहले करें इस्तेमाल
आपकी कार के डैशबोर्ड पर मुड़े हुए तीरों या लहरदार लाइनों वाले दो बटन होते हैं- फ्रंट और रियर डिफॉगर। जैसे ही शीशों पर भाप जमना शुरू हो, तुरंत फ्रंट डिफॉगर बटन को ऑन कर दें। यह बटन ऑन होते ही एसी की हवा का रुख सीधे सामने वाले बड़े शीशे की तरफ मुड़ जाता है, जिससे वहां जमा नमी तुरंत सूख जाती है।
3 of 5
एसी को ऑन रखें और तापमान सेट करें
– फोटो : Freepik
एसी को ऑन रखें और तापमान सेट करें
कई लोग सोचते हैं कि बारिश में ठंड होने पर एसी बंद कर देना चाहिए, जो कि बिल्कुल गलत है। एसी सिर्फ हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि कार के अंदर की नमी को भी सोखता है। इसलिए एसी बटन को हमेशा ऑन रखें और तापमान को न तो बहुत ठंडा और न बहुत गर्म, बल्कि सामान्य (22-24 डिग्री सेल्सियस) पर सेट करें।
4 of 5
वेंटिलेशन मोड को ‘फ्रेश एयर’ पर सेट करें
– फोटो : FREEPIK
वेंटिलेशन मोड को ‘फ्रेश एयर’ पर सेट करें
कार के अंदर एक बटन होता है जिस पर कार के भीतर मुड़ता हुआ तीर बना होता है, इसे रीसर्क्युलेशन मोड कहते हैं। बारिश में इस बटन को बंद कर दें और ‘फ्रेश एयर मोड’ चालू करें, जिसमें बाहर की हवा अंदर आती है। इससे कार के अंदर और बाहर का तापमान बराबर हो जाता है और भाप दोबारा नहीं जमती। जिन कारों में डिफॉगर बटन नहीं होता है उनमें भाप को हटाने के ये सबसे कारगर तरीका है।
5 of 5
शीशा को हल्का सा खोलने का देसी जुगाड़
– फोटो : Adobe Stock
शीशा को हल्का सा खोलने का देसी जुगाड़
अगर आपकी कार में एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है या आप बटनों के कॉम्बिनेशन को लेकर उलझन में हैं, तो दोनों तरफ की शीशे को सिर्फ आधा इंच (हल्का सा) नीचे कर दें। ऐसा करने से बाहर की ताजी हवा कार के अंदर आएगी, जिससे अंदर की उमस तुरंत बाहर निकल जाएगी और बिना एसी के भी शीशे बिल्कुल साफ हो जाएंगे।