
सारांश के पीछे भी संघर्ष और भावनाओं से भरी कहानी है। आस्ट्रेलिया दौरे के वक्त कैंसर से जूझ रहे पिता ने कागज पर लिखा था- बेटा, तू जितना अच्छा करेगा, मैं उतनी जल्दी ठीक हो जाऊंगा। 2014 में 21 साल के सारांश जब आस्ट्रेलिया दौरे पर थे, तब सारांश जब भी फोन करते थे तो मां और बड़े भाई कहते थे कि पापा किसी काम में व्यस्त हैं। क्योंकि मुख कैंसर से पीड़ित पिता बोलने में समर्थ नहीं हैं। पिता ने आवाज की जगह कलम का सहारा लिया और कागज पर लिखकर ही बातें कीं। यह लाइन भी पिता ने कागज पर लिखकर दी थी ‘बेटा, तू जितना अच्छा करेगा, मैं उतनी ही जल्दी ठीक हो जाऊंगा।’ पिता की बीमारी ने बेटे को भीतर तक तोड़ दिया, वो कई बार फूट-फूटकर रोया। लेकिन, उसने भी हिम्मत रखी और अपना संघर्ष जारी रखा। पिता की चंद लाइनों को बेटे ने संकल्प बना लिया था।
Source link
#Indore #News #बट #त #अचछ #करग #पत #क #यह #चटठ #बन #गई #सरश #जन #क #सबस #बड #तकत #Saransh #Jain #India #Test #Team #Selection #Fathers #Dream #Fulfilled


