![]()
रायसेन में स्वच्छता चौपाटी पर बुलेट पर बैठ कर युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए रील बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को त्वरित कार्रवाई की। दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना रायसेन की सांची रोड स्थित स्वच्छता चौपाटी की है, जिसे शहर का एक व्यस्त और पारिवारिक स्थल माना जाता है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और युवतियां घूमने आती हैं। युवकों ने इसी स्थान पर तेज रफ्तार में बुलेट बाइक दौड़ाते हुए रील बनाई थी। आरोप है कि रील बनाते समय उन्होंने वहां मौजूद युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां भी कीं और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। ढाई महीने पुराना वीडियो वायरल हुआ था
पुलिस के अनुसार, यह वीडियो करीब ढाई महीने पुराना था, जो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की गई और मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थाना परिसर में युवकों ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी और भविष्य में ऐसे आपत्तिजनक वीडियो न बनाने तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने का आश्वासन दिया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अनस खान (पिता मोहम्मद जावेद खान, उम्र 21 साल, निवासी नरापुरा) और आसिफ खान (पिता लाइक खान, उम्र 19 साल, निवासी नयापुरा, रायसेन) के रूप में हुई है।
Source link
#रल #बनकर #यवतय #पर #अभदर #टपपण #द #यवक #गरफतर #रयसन #म #ढई #महन #परन #वडय #वयरल #हन #पर #कररवई #थन #म #मफ #मग #Raisen #News


