खाली प्लॉट से हटाया कचरा, रहवासियों को मिली राहत:  वार्ड-38 की पार्षद गौरी नितिन पाठक बनीं ‘पब्लिक स्टार’; कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट, जलभराव और गंदगी की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों तक – Bhopal News

खाली प्लॉट से हटाया कचरा, रहवासियों को मिली राहत: वार्ड-38 की पार्षद गौरी नितिन पाठक बनीं ‘पब्लिक स्टार’; कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट, जलभराव और गंदगी की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों तक – Bhopal News

खाली प्लॉट से हटाया कचरा, रहवासियों को मिली राहत:  वार्ड-38 की पार्षद गौरी नितिन पाठक बनीं ‘पब्लिक स्टार’; कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट, जलभराव और गंदगी की शिकायतें पहुंची जिम्मेदारों तक – Bhopal News


भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-38 की पार्षद गौरी नितिन पाठक बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ रूपेश दीक्षित ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्रीन वैली स्कूल की बाउंड्री से लगे खाली प्लॉट में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा हो रहा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण वहां कीड़े-मकोड़े पनप रहे थे, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड-38 की पार्षद गौरी नितिन पाठक ने मामले का संज्ञान लिया। उनके प्रयासों से खाली प्लॉट की सफाई कराई गई और क्षेत्र को कचरा मुक्त कराया गया। इससे स्थानीय रहवासियों को गंदगी और संक्रमण के खतरे से राहत मिली। खाली प्लॉट से हटाया गया कचरा, रहवासियों को मिली राहत अजय राठौर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि कावेरी सोसाइटी, कोलार स्थित सूर्यशिन प्रोटीन के सामने खाली प्लॉट में कचरा जमा होने से सांप, कीड़े और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि हाल ही में करीब आठ फीट लंबा सांप उनके घर में घुस गया था। प्लॉट मालिक सफाई नहीं करा रहा था, जिससे लोगों में भय का माहौल था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-82 की पार्षद ज्योति मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर खाली प्लॉट की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया गया। भोपाल के कई क्षेत्रों में सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्याएं बरकरार कल्याण नगर में सड़क किनारे कचरे का ढेर, रहवासी परेशान प्रकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि कल्याण नगर, भानपुरा स्थित जीनियस स्कूल के पास नगर निगम का कचरा सड़क किनारे पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि खुले में फैले कचरे से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है तथा राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्वारका नगर में 25 दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से लोग परेशान विश्वकर्मा जी ने शिकायत दर्ज कराई है कि द्वारका नगर गली नंबर-1, बावड़ी के पीछे पिछले करीब 25 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद है। रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना व असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। स्कूल और मंदिर के मुख्य मार्ग पर जलभराव, वर्षों से बनी हुई है समस्या एक समाजसेवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि शासकीय स्कूल एवं हनुमान मंदिर के मुख्य मार्ग पर वर्षों से कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदगी के कारण बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोती मस्जिद के पास तीन दिन से पड़ी गंदगी, सफाई नहीं होने से नाराजगी सुमित खंडेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुल्तानिया रोड स्थित न्यू राजीव प्रकाशन के सामने, मल्टीलेवल पार्किंग के पास पिछले तीन दिनों से सड़क पर गंदगी और मलबा पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Source link
#खल #पलट #स #हटय #कचर #रहवसय #क #मल #रहत #वरड38 #क #परषद #गर #नतन #पठक #बन #पबलक #सटर #कचर #बद #सटरट #लइट #जलभरव #और #गदग #क #शकयत #पहच #जममदर #तक #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *