कन्या शिक्षा परिसर पहुंचे धार कलेक्टर, अभिभावकों से संवाद किया:  पेयजल समस्या पर तत्काल समाधान के निर्देश, विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग पर दिया जोर – Dhar News

कन्या शिक्षा परिसर पहुंचे धार कलेक्टर, अभिभावकों से संवाद किया: पेयजल समस्या पर तत्काल समाधान के निर्देश, विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग पर दिया जोर – Dhar News

कन्या शिक्षा परिसर पहुंचे धार कलेक्टर, अभिभावकों से संवाद किया:  पेयजल समस्या पर तत्काल समाधान के निर्देश, विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग पर दिया जोर – Dhar News


धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने शनिवार को कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के माता-पिता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, गणवेश, पाठ्यपुस्तकों, छात्रावास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने माता-पिता की समस्याएं और सुझाव भी सुने। संवाद के दौरान, माता-पिता ने परिसर में पेयजल की समस्या उठाई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने अधिकारियों और शिक्षकों को प्रत्येक विद्यार्थी की रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने माता-पिता से भी बच्चों से नियमित संवाद करने, उनकी रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों को समझने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य की दिशा में बेहतर तैयारी कर सकेंगे। कलेक्टर मीना ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, प्रेरणादायक और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने माता-पिता से प्राप्त सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पारुल जैन और जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र सस्तिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Source link
#कनय #शकष #परसर #पहच #धर #कलकटर #अभभवक #स #सवद #कय #पयजल #समसय #पर #ततकल #समधन #क #नरदश #वदयरथय #क #करयर #कउसलग #पर #दय #जर #Dhar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *