सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स एक बार फिर डबल्स कोर्ट पर साथ उतरने के लिए तैयार हैं। यूएस ओपन से पहले होने वाले प्रतिष्ठित सिनसिनाटी ओपन में दोनों को डबल्स ड्रॉ के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। टूर्नामेंट आयोजकों ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह 2022 यूएस ओपन के बाद पहला अवसर होगा, जब दोनों बहनें किसी आधिकारिक मुकाबले में डबल्स जोड़ी के रूप में खेलती नजर आएंगी। वहीं, सिनसिनाटी ओपन में दोनों पहली बार एक साथ डबल्स खेलने उतरेंगी। इस साल विंबलडन में भी दोनों को डबल्स के लिए वाइल्ड कार्ड मिला था, लेकिन सेरेना विलियम्स की चोट के कारण यह जोड़ी कोर्ट पर नहीं उतर सकी थी।
Source link
#Cincinnati #Openसनसनट #ओपन #म #फर #सथ #दखग #वलयमस #बहन #यएस #ओपन #स #पहल #खलग #डबलस #Serena #Venus #Williams #Play #Doubles #Cincinnati #Open #Details



