बेंगलुरु में लापता इंदौर के अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन कैमरा मिला,मंगेतर प्राप्ति ने दर्ज कराए बयान

काडुगोडी और नेलमंगला पुलिस के साथ एसडीआरएफ , फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तथा अन्य टीम शिवगंगे की दुर्गम पहाड़ियों में तलाश कर रही हैं। पहाड़ी के उन हिस्सों को भी ड्रोन और दूसरे उपकरणों से स्कैन किया जा रहा है, जहां पहुंचना मुश्किल है।

पुलिस के मुताबिक अद्वैत अपने साथ मोबाइल फोन और ड्रोन कैमरा लेकर गया था। लेकिन जांच में सामने आया कि अद्वैत के लापता होने के समय उसका मोबाइल और ड्रोन शांतला ड्राप इलाके में पड़े मिले।

पुलिस को शक है कि किसी दूसरे व्यक्ति ने मौके से उसका मोबाइल उठाया हो सकता है। मोबाइल कुछ समय तक चालू रहा और बाद में बंद हो गया। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अद्वैत के गायब होने के वक्त वहां कोई और व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

लैपटाॅप की सर्च हिस्ट्री ने बदली जांच की दिशा

जांच के दौरान पुलिस ने अद्वैत का लैपटाॅप उसके घर से बरामद किया तो जांच की दिशा बदल गई। लैपटाॅप में शिवगंगे पहाड़ी से जुड़ी कई सर्च मिली हैं। इनमें पहाड़ी की ऊंचाई, शांतला ड्राप तक कैसे पहुंचें और वहां चढ़ने का रास्ता जैसी जानकारी शामिल है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या अद्वैत ने पहाड़ी से गिरने के संभावित परिणामों के बारे में भी जानकारी जुटाई थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक एआइ टूल पर कथित तौर पर ऐसी जानकारी सर्च की गई थी कि किसी व्यक्ति के पहाड़ी से गिरने के बाद वह कितनी देर तक जिंदा रह सकता है और गिरने के क्या परिणाम हो सकते हैं।

इन डिजिटल सुरागों के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका को भी जांच के एक एंगल के तौर पर देख रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावनाओं की जांच जारी है।

लड़कियों के संपर्क में था अद्वैत,गर्लफ्रेंड की जानकारी मिली

पुलिस ने अद्वैत की निजी जिंदगी की भी जांच शुरू की है। उसके काॅल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) से पता चला है कि वह कई युवतियों के संपर्क में था और उनके साथ मैसेज का आदान-प्रदान भी करता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि अद्वैत की एक गर्लफ्रेंड थी, जबकि उसकी सगाई किसी दूसरी युवती से हुई थी और परिवार शादी की तैयारियां भी कर रहा था।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अद्वैत अपनी मंगेतर से शादी करने को लेकर इच्छुक नहीं था और क्या यह उसकी गुमशुदगी से जुड़ा कोई कारण हो सकता है।

बताया गया है कि अद्वैत के अचानक संपर्क से बाहर होने के बाद उसकी मंगेतर ने उसे कई बार फोन किया था। पुलिस को एक शक यह भी कि अद्वेत कहीं खुद ही तो गायब नहीं हुआ है।

उसके स्वजन खुल कर कुछ बोल नहीं रहे है लेकिन उन्होंने भी पुलिस से इस बिंदू पर जांच करने का आग्रह किया है।

हैकिंग कनेक्शन की जांच करे साइबर एक्सपर्ट

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहद प्रतिभाशाली माने जाने वाले अद्वैत के बारे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या उसका हैकिंग या साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी किसी गतिविधि में कोई कनेक्शन था। इसके लिए उसके डिजिटल डिवाइस और कम्युनिकेशन रिकार्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन,ट्रेडिंग और इंटरनेट कालिंग की भी जानकारी जुटाना शुरु कर दी है। जानकारी मिली है कि अद्वैत संभवतः 4 अगस्त को ट्रेकिंग से पहले ही शिवगंगे पहुंच गया था। जबकि उसने प्राप्ति को 7 अगस्त की फोटो भेजी थी।

पुलिस को एक अन्य पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की एक तस्वीर भी मिली है, जिसमें वह कथित तौर पर पहाड़ी की चोटी पर दिखाई दे रहा है। पुलिस इस फोटो और अन्य तकनीकी सबूतों के जरिए उसकी आखिरी गतिविधियों और मूवमेंट का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शांतला ड्राप सबसे अहम स्थानों में से एक बना हुआ है। यह इलाका बेहद खड़ी और दुर्गम पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। इसी कारण यहां सर्च आपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण है। पुलिस और बचाव दल पहाड़ी के संकरे और गहरे हिस्सों की भी तलाश कर रहे हैं।

Source link
#बगलर #म #लपत #इदर #क #अदवत #क #मबइल #और #डरन #कमर #मलमगतर #परपत #न #दरज #करए #बयन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *