Mumbai:एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, पिता बाबा सिद्दीकी की भी हुई थी हत्या – Mumbai Ncp Mlc Zeeshan Siddique Alleges Death Threat Call Again
“_id”:”6a7d3454abe08297040eb18b”,”slug”:”mumbai-ncp-mlc-zeeshan-siddique-alleges-death-threat-call-again-2026-08-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mumbai: एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, पिता बाबा सिद्दीकी की भी हुई थी हत्या”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और सीएम देवेंद्र फडणवीस से की है। यह एक हफ्ते में दूसरी धमकी है, जो जीशान सिद्दीकी को मिली है।
एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीपी के नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान को एक फोन कॉल पर धमकी दी गई। जीशान का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है। बीते हफ्ते भी जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं साल 2024 में उनके पिता बाबा सिद्दीकी की भी हत्या कर दी गई थी।
जीशान सिद्दीकी के फोन पर भेजा गया ऑडियो संदेश
पुलिस ने बताया कि एनसीपी के विधान परिषद सदस्य जीशान सिद्दीकी को फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने जीशान सिद्दीकी के फोन पर ऑडियो संदेश भेजा। जीशान अख्तर फिलहाल भारत से बाहर किसी अज्ञात जगह पर रह रहा है। जीशान सिद्दीकी ने धमकी की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और सीएम फडणवीस को दे दी है।