![]()
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती पर निवाड़ी जिले में गुरुवार से ‘सामाजिक समरसता संकल्प अभियान’ और यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य संत रविदास जी के जीवन दर्शन, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। कलश यात्रा से होगी अभियान की शुरुआत कलेक्टर जमुना भिड़े ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अभियान का पहला चरण 20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा। जिला मुख्यालय पर बड़ी देवी मंदिर स्थित संत रविदास मंदिर से कलश वंदन कर अभियान शुरू होगा। यह कलश यात्रा नगर भ्रमण के बाद ग्राम टीला पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के साथ विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गांवों और मंदिरों में होंगे विविध आयोजन अभियान के तहत जिला, ग्राम स्तर और प्रमुख मंदिरों में सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या और समरसता संकल्प जैसे आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय संतों, प्रबुद्धजनों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी। जन विश्वास अभियान और जिले के विकास पर चर्चा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की प्रगति बताते हुए कहा कि हर शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने पत्रकारों के सुझाव सुने और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
Source link
#नवड #म #समजक #समरसत #अभयन #कल #स #सत #रवदस #जयत #पर #कलश #यतर #स #हग #शरआत #कलकटर #न #द #जनकर #Niwari #News


