जालंधर में कश्मीर और बिहार के छात्र भिड़े:CT इंस्टीट्यूट में जमकर तोड़फोड़, 6 घायल; हिंदू नेता गेट पर रोके, SHO बोले- डंडे-बैट नहीं चले

जालंधर में कश्मीर और बिहार के छात्र भिड़े:CT इंस्टीट्यूट में जमकर तोड़फोड़, 6 घायल; हिंदू नेता गेट पर रोके, SHO बोले- डंडे-बैट नहीं चले

जालंधर के CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई जिससे कमरों में कांच फैल गया। इससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में छात्र हाथ में बैट पकड़े नजर आ रहे हैं।

वीडियो में कैंपस के अंदर भगदड़ जैसे हालात दिख रहे हैं। इस झगड़े में 5 से 6 स्टूडेंट घायल हुए, जिनमें से अधिकतर नाबालिग हैं। वीडियो में एक स्टूडेंट चोट के कारण गमछे से सिर बांधे नजर आया, जबकि दूसरे ने पैर टूटने का दावा किया। खुद को बिहार का बता रहे इन स्टूडेंट्स के मुताबिक- उनके साथ कश्मीरी छात्रों ने मारपीट की।

एक छात्र ने दावा किया कि 20 कश्मीरी छात्र थे, वह हिंदू मुस्लिम पूछ कर पीट रहे थे। जो मुस्लिम होता था, तो उसे छोड़ देते थे, हिंदू होता था तो उसको पीटने लगते थे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना-5 की पुलिस ने झगड़े में डंडे-बैट के इस्तेमाल से इनकार किया।

पुलिस के मुताबिक, खाने के अंदर टेबलेट निकलने पर छात्रों में विवाद हो गया था, जिसे शांत करवा दिया गया है। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने मामले की जांच की बात कही। थाना-5 के SHO यादविंदर सिंह ने बताया- विवाद कैंटीन में खाने को लेकर हुआ था।

कुछ छात्रों ने मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली। सभी फर्स्ट इयर के स्टूडेंट्स हैं। जिनकी 16-17 साल उम्र है। छात्रों के बीच हथियार नहीं चले हैं इधर, देर शाम बजरंग दल और कुछ हिंदू नेता CT इंस्टीट्यूट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही।

इसके बाद एक नेता छात्र को कॉल करता है तो सामने से बताया जाता है कि अंदर उन्हें बाउंसरों ने रोक रखा है जो बाहर नहीं आने दे रहे। वहीं, पंजाब बंद के चलते शुक्रवार को इंस्टीट्यूट बंद रहेगा। प्रबंधन की ओर से जारी किए गए मैसेज में कहा गया है कि जरूरी काम के लिए केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ही इंस्टीट्यूट में मौजूद रहेगा।

झगड़े से जुड़े PHOTOS देखिए…. आरोप- कश्मीरी छात्रों ने पहले गाली दी घटना दोपहर 2 बजे की घटना है। वायरल वीडियो में खुद को बिहार का बताने वाले स्टूडेंट्स का आरोप है कि दो दिन पहले उनके खाने में टेबलेट और टेलबट का रैपर मिला था।

उन्होंने इसकी शिकायत इंस्टीट्यूट प्रशासन और कैंटीन संचालक से की। इसके बाद वह दो दिन से प्रदर्शन कर रहे थे कि उन्हें सही खाना दिया जाए। वीडियो में घायल नजर आ रहे एक छात्र ने कहा- पहले कश्मीरी छात्र ने गाली दी। इसके बाद सीनियर्स में झगड़ा शुरू हो गया।

कश्मीरी छात्रों ने अल्लाह-हू-अकबर कहते हुए हमला शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान मैं अंदर छिप गया। मैंने सिर पर कपड़ा ले रखा था। इस दौरान एक हाथ में चोट लग गई। पुलिस के सामने ईंट-पत्थर चलते दिखे झगड़े से जुड़े अलग-अलग वीडियो में पुलिस एक पक्ष को समझाती नजर आ रही है।

हैदावा है कि इस दौरान नीचे से दूसरे पक्ष के स्टूडेंट्स पत्थर और ईंटें फेंके हुए दिखते हैं। वीडियो में एक छात्र पुलिसवालों से कहता सुनाई देता है कि ‘देखो सर, आपके सामने ईंटें चला रहे हैं।’

कांच की खिड़कियां टूटीं इस घटना से जुड़े वीडियो में इंस्टीट्यूट के अंदर कांच की खिड़कियां टूटी हुई दिख रही हैं। एक हॉस्टल रूम में चारों तरफ कांच बिखरा नजर आता है।

वीडियो में एक छात्र ये कहते हुए सुनाई देता है कि ‘देखो, अब कश्मीरी भाग गए। वीडियो में हाथों में बैट और रॉड नजर आए वीडियो में कुछ युवक हाथ में क्रिकेट बैट और लोहे की रॉड लिए नजर आ रहे हैं।

एक छात्र ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में भी कश्मीरी छात्रों ने झगड़ा किया। जब हमने पुलिस को बताया कि आपके सामने ईंटें फेंकी जा रही हैं, तो पुलिसवालों का कहना था कि उनके हाथ बंधे हुए हैं। छात्रों ने दावा किया कि इस झगड़े में 5 से 6 स्टूडेंट घायल हुए हैं। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..

budhe ne dikhai budhape ki taqat

Watch Now

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *