प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हृदय रोग केंद्रों में शामिल एमवाय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्टेंट की कमी मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। …और पढ़ें

HighLights
- अस्पताल में स्टेंट की कमी मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है
- एंजियोप्लास्टी की जरूरत वाले कई मरीजों को तत्काल उपचार नहीं मिल पा रहा है
- मरीजों को बाद में आने की सलाह देकर वापस भेजा जा रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हृदय रोग केंद्रों में शामिल एमवाय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्टेंट की कमी मरीजों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। स्थिति यह है कि एंजियोप्लास्टी की जरूरत वाले कई मरीजों को तत्काल उपचार नहीं मिल पा रहा और उन्हें बाद में आने की सलाह देकर वापस भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में पिछले दो माह से स्टेंट की उपलब्धता प्रभावित है। इससे हृदय रोग विभाग में आने वाले मरीजों की संख्या तो बनी हुई है, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया समय पर नहीं हो पा रही। अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि बड़ी संख्या में मरीजों की एंजियोग्राफी हुई, लेकिन जिन मरीजों को स्टेंट लगाने की जरूरत थी, उनमें से कई को इंतजार करना पड़ रहा है।
समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्टेंट की खरीद और उपलब्धता की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर होती है, जबकि अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। हालांकि मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों में देरी जोखिम बढ़ा सकती है।
संसाधनों की कमी का सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ रहा है
विशेषज्ञों के अनुसार, हृदयाघात या गंभीर ब्लॉकेज के मामलों में समय पर स्टेंट लगना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में संसाधनों की कमी का सीधा असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने जल्द ही स्टेंट उपलब्ध कराने और उपचार व्यवस्था सामान्य होने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल मरीजों और उनके परिजनों की निगाहें इस समस्या के शीघ्र समाधान पर टिकी हैं।
www.naidunia.com
#इदर #क #सपर #सपशयलट #म #सटट #सकट #गहरय #हरट #मरज #क #इलज #क #लए #करन #पड #रह #इतजर

