भोपाल के नेहरू नगर चौराहे पर रविवार को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक किया गया। इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन (IEHE) के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।नाटक के जरिए छात्रों ने लोगों को बताया कि गायों की देखभाल और सुरक्षा क्यों
.
छात्रों ने अभिनय और बातचीत के जरिए गौसेवा, गोसंरक्षण और गौसम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर रुके और नाटक देखा।
नाटक की तस्वीरें…





आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर में चल रहे ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण के लिए जागरूक करना और उन्हें इस काम से जोड़ना है।
छात्रा प्रज्ञा सक्सेना ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गौमाता के संरक्षण और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि नाटक में यह संदेश दिया गया कि गोमाता को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग भी उठाई गई।
————–
यह खबर भी पढ़ें..
भोपाल में विश्व शांति महायज्ञ के साथ निकली शोभायात्रा

8 दिनों तक भक्ति, तप में डूबे श्रद्धालुओं की साधना का रविवार को समापन हुआ। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के आखिरी दिन विश्व शांति यज्ञ के साथ भगवान जिनेंद्र की शोभायात्रा निकाली गई। पूरी खबर पढ़ें…
www.bhaskar.com
#भपल #क #नय #मरकट #म #छतर #न #कय #नककड #नटक #गमत #क #बचन #क #सदश #दय #IEHE #क #छतर #बल #गय #क #रषटरय #मत #क #दरज #मल #Bhopal #News


