विश्व मुक्केबाजी अंडर-19 चैंपियनशिप:प्राची टोकस ने भारत के लिए पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में जगह बनाई – Prachi Tokas Reach Semifinals Assures India First Medal At World Boxing U-19 Championships

प्राची टोकस
– फोटो : IANS

विस्तार

एशियन अंडर-19 की रजत पदक विजेता प्राची टोकस ने भारतीय दल के लिए पहला मेडल सुनिश्चित कर लिया है। प्राची ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में जारी वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में समोआ की कीली पेरेज को हराकर महिलाओं के 80+ किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, टोकस ने पेरेज के खिलाफ तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा। 

अब रूसी मुक्केबाज से होगा सामना 

पेरेज ने इस साल की शुरुआत में थाईलैंड में हुए अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में 80 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। सेमीफाइनल में भारतीय बॉक्सर का मुकाबला रूस की समीरा इतोनीवा से होगा। दूसरी ओर, हर्षिका और लक्षु अपने-अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद, अब मेडल सुनिश्चित करने से बस एक जीत दूर हैं। 

अन्य मुकाबलों के नतीजे 

हर्षिका ने महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की टियाना रेव को 4:0 से हराया, जबकि लक्षु ने महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग में तुर्किये की बुसे नूर याहान को 3:2 से मात दी। इसके अलावा, पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में ध्रुव को पोलैंड के अलेक्जेंडर सिकोरा के खिलाफ 0:3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, अमन देव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्बिया के पावले पोपोविच को हराया और मोंटेनेग्रो के बुडवा में पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अमन ने पोपोविच के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और 5:0 से जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जॉर्जिया के शालवा बेरिद्जे से होगा।

मौसम सुहाग ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में इटली के ग्यूसेप कैवलो को 5:0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब उनका मुकाबला तुर्किये के मेहमत एनेस सानली से होगा। 

Source link
#वशव #मककबज #अडर19 #चपयनशपपरच #टकस #न #भरत #क #लए #पकक #कय #पदक #समफइनल #म #जगह #बनई #Prachi #Tokas #Reach #Semifinals #Assures #India #Medal #World #Boxing #U19 #Championships

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *