काम के चक्कर में छूट गए सारे रिश्ते… आमिर खान का छलका दर्द, कहा- बच्चों को बड़ा होते देख ही नहीं पाया

काम के चक्कर में छूट गए सारे रिश्ते… आमिर खान का छलका दर्द, कहा- बच्चों को बड़ा होते देख ही नहीं पाया



काम के चक्कर में छूट गए सारे रिश्ते… आमिर खान का छलका दर्द, कहा- बच्चों को बड़ा होते देख ही नहीं पाया

जरा सोचिए, सिंगापुर का भरा हुआ बड़ा हॉल, स्टेज की चमचमाती लाइटें और सामने बैठे सैकड़ों लोग. आमिर खान वहां 'स्क्रीन आइकन अवॉर्ड' लेने पहुंचे थे. सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा था, लेकिन जैसे ही बात उनके करियर और पर्सनल लाइफ के सबसे मुश्किल दौर पर आई, पूरा माहौल बदल गया. बोलते-बोलते आमिर का गला भर आया, वे कुछ सेकंड के लिए शांत हुए और सबके सामने उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.

'लाइफ से सारे रिश्ते छूट जाते हैं'

दरअसल अवॉर्ड लेने के बाद जब आमिर से बातचीत शुरू हुई, तो उनसे पूछा गया कि उनके पूरे करियर का सबसे कमजोर दौर कौन सा था. इसी सवाल का जवाब देते हुए आमिर ने कोरोना के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उस वक्त जब वे घर पर अकेले बैठे थे, तब उन्हें अपनी बीती जिंदगी की असली सच्चाई समझ आई.

आमिर ने देखा कि पिछले 30 सालों से वे बस एक मशीन की तरह भागे जा रहे थे. एक फिल्म खत्म नहीं होती थी कि दूसरी की तैयारी शुरू हो जाती थी. आमिर ने कहा,

"अगर आप एक साल, दो साल या पांच साल किसी काम के पीछे पागलों की तरह भागते हैं, तो समझ आता है. लेकिन अगर आप 30 साल तक लगातार सिर्फ काम ही करते रहें, तो आपकी लाइफ से सारे रिश्ते छूट जाते हैं."

बच्चे कब बड़े हो गए, पता ही नहीं चला

आमिर खान ने उस खालीपन का दर्द बयां करते हुए कहा,

"मुझे हमेशा लगता था कि मैं सब कुछ ठीक कर रहा हूं. मैं अपने काम में डूबा रहा, लेकिन जब मुड़कर देखा तो अहसास हुआ कि मेरे बच्चे बड़े हो चुके हैं. वे अब एडल्ट बन चुके हैं. उनका पूरा बचपन और उनके साथ बिताए जाने वाले प्यारे पल कब मेरे हाथ से निकल गए, मुझे पता ही नहीं चला. यह बात मुझे अंदर से बहुत खाली कर देती है."

यह बोलते-बोलते आमिर खान इतने इमोशनल हो गए कि उनका गला भर आया. उन्होंने स्टेज पर ही अपनी आंखों से आंसू पोंछे और सामने बैठे दर्शकों से माफी मांगते हुए कहा,

"आई एम सॉरी, मैं थोड़ा ज्यादा भावुक हो गया."

ये भी पढ़ें: बेडरूम की बातें बेडरूम तक… सलमान खान ने बताया क्यों छिपाई अपनी लव लाइफ, आमिर खान की तीसरी शादी पर दिया रिएक्शन

"अच्छा हुआ 56 की उम्र में समझ आ गया, 86 में आता तो क्या करता"

आमिर ने बताया कि इस बात ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया और उन्होंने अपनी जिंदगी को बदलने का फैसला किया. पिछले चार सालों से वे जानबूझकर काम से समय निकालते हैं ताकि अपनी फैमिली, बच्चों और दोस्तों के साथ रह सकें. आमिर ने कहा,

"मैं बहुत खुश हूं कि यह बात मुझे 56 साल की उम्र में समझ आ गई. अगर यही बात 86 साल की उम्र में समझ आती, तो बहुत देर हो चुकी होती और हाथ में कुछ नहीं बचता."

शुरुआत में जब लगातार 9 फिल्में फ्लॉप हुईं

आमिर ने अपने करियर की शुरुआत का एक और किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि 1988 में जब उनकी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट हुई, तो उन्होंने जोश में आकर 6 महीने के अंदर 9 फिल्में साइन कर लीं. लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई, तब लगा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है.

वे रोज घर लौटकर अपनी पहली पत्नी रीना के सामने बैठकर रोते थे. वे सभी 9 फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो गईं और लोग कहने लगे कि वे सिर्फ एक फिल्म के हीरो हैं. आमिर ने कहा कि उस समय ऐसा लगता था जैसे वे किसी दलदल में फंस गए हों, जहां से निकलने के लिए जितना हाथ-पैर मारो, इंसान उतना ही अंदर धंसता चला जाता है.

The post काम के चक्कर में छूट गए सारे रिश्ते… आमिर खान का छलका दर्द, कहा- बच्चों को बड़ा होते देख ही नहीं पाया appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *