महूनाका से लेकर फूटीकोठी चौराहे तक का मार्ग अतिक्रमण का ऐसा उदाहरण बन गया है, जहां कदम-कदम पर फुटपाथ पर या तो दुकानें मिलेंगी या खड़े किए गए वाहन। फुट…और पढ़ें

HighLights
- ट्रैफिक जाम के साथ सड़क हादसों की आशंका भी दिन-ब-दिन बढ़ रही
- आम नागरिकों और राहगीरों को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है
- द्रविड़ नगर मेन रोड पर दुकानों का आधा हिस्सा फुटपाथ पर ही आ चुका है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ अब उनके काम नहीं आ रहे हैं। इन पर दुकानदारों और राहगीरों ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है कि आम नागरिकों और राहगीरों को सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह हालात न सिर्फ ट्रैफिक को बाधित कर रहे हैं, बल्कि सड़क हादसों की आशंका भी दिन-ब-दिन बढ़ा रहे हैं।
महूनाका से लेकर फूटीकोठी चौराहे तक का मार्ग अतिक्रमण का ऐसा उदाहरण बन गया है, जहां कदम-कदम पर फुटपाथ पर या तो दुकानें मिलेंगी या खड़े किए गए वाहन। फुटपाथ का उपयोग अब उस उद्देश्य के लिए नहीं हो रहा, जिसके लिए वह बनाए गए थे। किसी ने सामान बाहर रख दिया है, तो किसी ने चाय-नाश्ते के स्टाल सजा दिए हैं। दुकानदार अपने व्यापार को बढ़ाने के चक्कर में फुटपाथ को दुकान के विस्तार में तब्दील कर चुके हैं। इस कारण पैदल चलने वाले राहगीरों के पास विकल्प ही नहीं बचता है।
द्रविड़ नगर मेन रोड पर दुकानों का आधा हिस्सा फुटपाथ पर ही आ चुका है। किसी ने टीन शेड डाल दिया है, तो कोई टेबल कुर्सी लगाकर ग्राहकों को बैठाकर बढ़िया कमाई कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये अतिक्रमण न सिर्फ अस्थायी हैं, बल्कि कई जगह पक्के निर्माण भी कर लिए गए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बिना किसी डर के फुटपाथ को कब्जे में ले रखा है।
फूटीकोठी से महूनाका तक कब्जा
फूटीकोठी के पास विक्रम स्कवेयर में पार्किंग पर पूरी तरह कब्जा है। महावीर द्वार से स्मृति द्वार के बीच निजी बैंक वालों ने कब्जा कर रखा है। महावीर द्वार के सामने रामचंद्र पैलेस बिल्डिंग वालों ने फुटपाथ पर बोर्ड जमा रखे है। वैंकटेश द्वार के पास सड़क पर आनंद कैफे व उसके पास इलेक्ट्रानिक वाले ने फुटपाथ पर ही व्यापार करते नजर आए। वैंकटेश द्वार से गाैड़ उद्यान तक फुटपाथ पर चार पहियों की पार्किंग कर रखी है।
गौड़ उद्यान के सामने निजी शोरूम, साड़ी दुकान, निजी बैंक वालों के कब्जे नजर आए। रणजीत हनुमान मंदिर के सामने विकास रबड़ी वाले ने दुकान पर मिठाई सजाकर काउंटर लगा रखा है। महूनाका से रणजीत हनुमान मंदिर तक निजी शोरूम वालों ने बाहर तक सामान जमा रखा है। पशु चिकित्सालय के सामने सड़क तक कब्जा कर प्लास्टिक का सामान जमा रखा है।
आए दिन होते हैं विवाद
फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण यहां आए दिन वाहन चालकों और दुकान संचालकों के बीच विवाद भी होते रहते हैं, क्योंकि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण सड़कों पर वाहन खड़े रहते हैं। इसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। -एडवोकेट पंकज प्रजापति, निवासी फूटीकोठी
राहगीरों के साथ हादसे
महूनाका से फूटीकोठी रोड पर प्रत्येक दुकान और शोरूम के बाहर कब्जा है। फुटपाथों पर चाय व सिगरेट की दुकानें बेखौफ संचालित हो रही है। अधिकांश व्यापारी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर व्यापार कर रहे हैं। जिम्मेदारों को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। -अभिजीत शर्मा बिट्टू, निवासी स्वास्तिक नगर
टीम करेगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर फुटपाथ व सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। टीम को निर्देश देकर महूनाका से फूटीकोठी और फूटीकोठी से महूनाका तक फुटपाथ पर कार्रवाई की जाएगी। -संतोष कुमार कौल, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक
Source link
#इदर #म #वयपरय #और #रसखदर #न #बगड #महनकफटकठ #सडक #क #सरत #फटपथ #पर #कर #रख #ह #कबज


